घाघरा नदी में नाव पलटी, सात डूबे
दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सूरजपुर स्थित नाथ बाबा मंदिर सामने घाघरा नदी में तेज हवा के चलते उठ रही तेज लहर के कारण शुक्रवार को दो बजे दिन में नाव नदी के बीच धारा में पलट गई। नाव पर सात लोग लोग सवार थे, जिसमें छह लोग बच गये एक अभी भी लापता है। सूचना मिलते ही तुरन्त रसूलपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्रा व थानाध्यक्ष पंकज ¨सह हमरहियों के साथ मौके पर पहुंचे। बहादुर साहनी पुत्र चौथी साहनी 45 वर्ष निवासी कटैलवा थाना बदहजमी जनप
जागरण संवाददाता, सूरजपुर (मऊ) : दोहरीघाट थानाक्षेत्र में सूरजपुर स्थित नाथ बाबा मंदिर सामने घाघरा नदी में तेज हवा के चलते उठ रही लहरो के कारण शुक्रवार को दो बजे डेंगी नाव नदी के बीच धारा में पलट गई। नाव पर सात लोग सवार थे। इसमें छह लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन एक अभी भी लापता है। सूचना मिलते ही रसूलपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्रा व थानाध्यक्ष पंकज ¨सह हम राहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
बहादुर साहनी पुत्र चौथी साहनी 45 वर्ष निवासी कटैलवा थाना बरहज जनपद देवरिया दोहरीघाट थानाक्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा पर रहकर घाघरा नदी में मछली मारने का काम करते हैं। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को दिन में लगभग दो बजे घाघरा नदी में मछली मारने के लिए अपने चाचा रामनक्षत्र साहनी पुत्र मंगल साहनी उम्र 60 वर्ष, भांजा अंकुश साहनी उम्र 10 वर्ष व दो रिश्तेदारों के साथ डेंगी नाव पर बैठा। इसी बीच राजेंद्र यादव पुत्र महेंद्र यादव उम्र 55 वर्ष निवासी दोहरीघाट थानाक्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा व उदयभान यादव पुत्र स्व. गुरु यादव निवासी रसूलपुर आश्रम गोरखपुर जिला स्थित गोनहवा देवारा अपने छावनी जाने हेतु उसी डेंगी नाव पर सवार हो गए। जब डेंगी नाव सूरजपुर स्थित नाथ बाबा मंदिर के सामने नदी के बीच धारा में पहुंची तभी तेज हवा के चलने से नदी में लहरें ऊंची उठने लगी। इसके चलते नाव पलट गई। नाव पलटने से उसमें सवार सभी सात लोग डूबने लगे। बहादुर साहनी व रामनक्षत्र साहनी नदी में तैरते हुए सूरजपुर स्थित रामजानकी मंदिर के सामने बाहर निकल आए। वहीं अंकुश साहनी, राजेंद्र यादव व उदयभान सहित पांच लोग बीच धारा में बहने लगे। इन लोगों को नदी में बहता देख विजई साहनी के नाव पर बैठकर रोशन पासवान पुत्र जीऊत पासवान उम्र 16 वर्ष निवासी सूरजपुर दोनों ने नदी में बहते हुए पांचों लोगों का पीछा किया। नदी में बह रहे पांच लोगों में से अंकुश, राजेंद्र व दो अन्य सहित चार लोगों को रोशन पासवान ने बचा लिया तथा उदयभान यादव अभी भी लापता है।