टेंपो के धक्के से बाइक सवार घायल
घोसी थाना क्षेत्र में एनएच पर बोझी मोड़ के पास एक टेंपो ने बाइक से जा रहे युवक को धक्का मार दिया। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। घटना में कोपागंज थाना क्षेत्र के नौसेमरघाट गांव निवासी अरुण(24) पुत्र वीरेंद्र घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:15 PM (IST)
जासं, नौसेमरघाट (मऊ) : घोसी थाना क्षेत्र में एनएच पर बोझी मोड़ के पास एक टेंपो ने बाइक से जा रहे युवक को धक्का मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के नौसेमरघाट गांव निवासी अरुण (24) पुत्र वीरेंद्र बाइक से जा रहे थे। रास्ते में टेंपो ने टक्कर मार दी। अरुण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घायलावस्था में पुलिस ने युवक को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें