खड़ी बोलेरो में बाइक टकराई, युवक घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में बुधवार की सुबह खड़ी बोलेरो में पीछे से अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मर्यादपुर स्थित लखनौर मोड़ पर एक बोलेरो खड़ी थी। इसी दौरान अचानक पीछे से ढि़लई फिरोजपुर निवासी आतिफ पुत्र मुहम्मद इस्लाम उम्र 1
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में बुधवार की सुबह खड़ी बोलेरो में पीछे से अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मर्यादपुर स्थित लखनौर मोड़ पर एक बोलेरो खड़ी थी। इसी दौरान अचानक पीछे से ढि़लई फिरोजपुर निवासी आतिफ पुत्र मुहम्मद इस्लाम उम्र 18 वर्ष बाइक लेकर बोलेरो से टकरा गया।