स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कोरोनारोधी टीका का मिला लाभ
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को निश्शुल्क इलाज संग लोगों का कोविड टीकाकरण भी किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1725 मरीजों का उपचार किया गया।
जागरण संवाददाता, मऊ : मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को निश्शुल्क इलाज संग लोगों का कोविड टीकाकरण भी किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1725 मरीजों का उपचार किया गया। 20 मरीजों का बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल व सदर अस्पताल रेफर किया गया। मेले में 137 मेडिकल अफसरों व 353 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। इसमें 733 महिला, 801 पुरुष व 109 बच्चे शामिल थे। 109 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाए गए। 20 मरीजों को रेफर किया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना : ब्लांक क्षेत्र के भातकोल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। लेकिन ठंड बढ़ जाने के कारण बहुत ही कम मरीज देखने को मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भातकोल में लगभग 35 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें मुख्य रूप से डा. संजय कुमार, डा. केसरवानी, डा. आनंद, हंसराज यादव, स्टाफ नर्स शोभा चौहान, कंचन चौहान, संगीता यादव आदि लोग उपस्थित थे। चिरैयाकोट : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आए 109 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां दी गईं। मेले में डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डा. फिरोज अहमद, डा. चंद्रकेश, फैज हुदा खान, अभिषेक गुप्ता, रामकेश एवं प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। घोसी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी व दोहरीघाट से संबद्ध विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व एएनएम केंद्रों पर रविवार को कुल 2406 लोगों को वैक्सीन लगी। 163 को वैक्सीन का प्रथम जबकि 1028 को दूसरा डोज लगा। दोहरीघाट में यह आंकड़ा 1215 का रहा। जबकि 2227 लोग लाभांवित हुए।