वकीलों ने कल्पनाथ राय को किया श्रद्धा सुमन अर्पित
जागरण संवाददाता मऊ जनपद के शिल्पी कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं न
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद के शिल्पी कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के पुस्तकालय हाल मे आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष राजेन्द्र राय ने कहा कि कल्पनाथ राय अपनी कथनी-करनी से लोगों के बीच अमर हो गए। महामंत्री अरविद तिवारी ने उन्हें आम जन का मसीहा बताया। पूर्व अध्यक्ष लालजी पांडेय, अमरनाथ सिंह, शमसुल हसन, फतेहबहादुर सिंह, हरिद्वार राय, उपमन्यु राय, अजय कुमार सिंह, दारोगा सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें