49.84 लाख रुपये से पर्यटन स्थल का होगा विकास
उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को क्षेत्र के देवलास गांव स्थित देवल बाबा की तपोभूमि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को क्षेत्र के देवलास गांव स्थित देवल बाबा की तपोभूमि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण व पर्यटन स्थल निर्माण के लिए 49.84 लाख रुपयों का शिलान्यास किया।
पंडाल में दर्जनों विभिन्न सरकारी विभागों के आकर्षक स्टाल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि ने क्षेत्र से आए विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया। इसमें मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन की लाभार्थी धनराजी देवी, गणेश राजभर, चंद्रावती, राम प्रभावती सिंह, कलावती, निराश्रित महिला (विधवा पेंशन) सुनीता, उर्मिला, एनआरएलएम, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान नीती स्वयं सहायता समूह गुल्लीगढ़, बीसी सखी सुनीता चकजाफरी, आवास योजना मुख्यमंत्री आवास, सरोज दाउदपुर, प्रधानमंत्री आवास मन भावती भतड़ी चक भतड़ी, गोदभराई लाभार्थी सीमा एवं वंदना राजभर, अन्नप्राशन लाभार्थी, नयनसी, खुशी, आराध्या आदि को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजीव सिंह जौहरी, सूरज सिंह, ओमकार सिंह, रामशरन चौहान ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रामभवन तिवारी एवं संचालन खंडविकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, सीओ राजकुमार सिंह, तहसीलदार सुभास चंद यादव, पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव, कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक, डा. अजय यादव, डा. एके सिंह आदि थे।
प्रशासन ने लाभार्थियों को योजनाओं की दी जानकारी
मधुबन (मऊ) : प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के शिवपुरी पांती में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों को आवास, पेंशन, घरौनी की स्वीकृति पत्र से लाभान्वित किया गया। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन संवर्धन योजना के तहत शिवमंदिर के विकास के लिए स्वीकृत कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में शिवप्रकाश उपाध्याय, भरत भैया, राधेश्याम सिंह , बबलू ठठेरा, उपजिलाधिकारी लाल बाबू दूबे, तहसीलदार राहुल कुमार उपस्थित थे। संचालन सभासद आलोक कुमार मल्ल ने किया।