मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर 40 लोगों ने किया रक्तदान
केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जन
जागरण संवाददाता, मऊ : केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक प्रकार के जनहितकारी कार्य करते हुए सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत कार्य करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा सहित कुल 40 लोगों ने शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम के संयोजक पुनीत यादव के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही महिला मोर्चा के नेत्रियों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, संगीता द्विवेदी, रामाश्रय मौर्य, नूपुर अग्रवाल, कृष्णकांत राय, सुनील यादव, अनिल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।