चार स्वास्थ्यकर्मी सहित 16 मिले संक्रमित, पांच स्वस्थ
जागरण संवाददाता मऊ कोविड-19 की जांच में रविवार को एंटीजन और लैब से 848 की जांच कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : कोविड-19 की जांच में रविवार को एंटीजन और लैब से 848 की जांच कराई गई। इसमें चार स्वास्थ्यकर्मियों सहित 16 लोग संक्रमित मिले, वही पांच लोग स्वस्थ हुए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 97 हो चुकी है। वही अभी 5053 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
सीएमओ डा. एस एन दुबे ने बताया कि एंटीजन से 455 की जांच कराई गई। लैब से 393 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। बताया कि जनपद से अभी तक 3,71,315 का नमूना लैब भेजा गया है। 3,66,262 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 3,62,456 निगेटिव है। जांच में अब तक 8443 संक्रमित मिले हैं और 8266 रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण से कुल 80 की मौत हुई है। एंटीजन टेस्ट के बाबत बताया कि 4,10,432 की जांच कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें