लॉकडाउन उल्लंघन पर 141 का चालान, 63 हजार जुर्माना
जागरण संवाददाता मऊ कोविड-19 महामारी के फैलाव को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बाव
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 06:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : कोविड-19 महामारी के फैलाव को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिग कर रही है। गुरुवार को समस्त बैरियर प्वाइंट पर चेकिग अभियान पुलिस ने चलाया। इस दौरान कुल पांच व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1404 वाहनों को चेक करते हुए 88 वाहनों का चालान कर 5500 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिग के दौरान बिना मास्क के घूमने व लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 141 व्यक्तियों का चालान कर 63 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें