लाकडाउन उल्लंघन में 123 का कटा चालान
जागरण संवाददाता मऊ कोविड-19 महामारी के फैलाव से रोकने के लिए लगे लाकडाउन में भी लो
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 06:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : कोविड-19 महामारी के फैलाव से रोकने के लिए लगे लाकडाउन में भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। सुबह-शाम बाजार लोगों से पट जा रही है। इसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी जगह-जगह चेकिग कर कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को सभी 28 बैरियर प्वाइंट पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इसमें कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ 1578 वाहनों को चेक करते हुए 181 वाहनों का चालान व 3000 रुपये जूर्माना वसूला गया। बिना मास्क के घूमने व लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 123 व्यक्तियों का चालान कर 62 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें