युवाओं ने लिया अखंड भारत का संकल्प
श्रीजी बाबा में हुआ युवा महोत्सव का आयोजन युवाओं को घर नहीं देश भी चलाना है
संस, मथुरा : आरएसएस के विद्यार्थी विभाग ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर युवा महोत्सव का आयोजन श्रीजी बाबा विद्यालय में किया। युवाओं से अखंड भारत के लिए संकल्प करवाया गया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक डा. इंद्रेश ने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमता और ज्ञान का निरंतर विकास करते रहना चाहिए। ज्ञान, क्षमता से ही प्रगति तय होती है। युवा कठिन से कठिन कार्य को भी अपनी क्षमता से सरल बना देते हैं। युवाओं को आसान रास्ता नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद साधारण मनुष्य नहीं थे। विद्यार्थियों को स्वामीजी की तरह ²ढ़ निश्चयी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन का ध्येय केवल रोजी- रोटी कमाना नहीं होना चाहिए। ध्येय तो इतना बड़ा होना चाहिए कि पूरा करने में संपूर्ण जीवन व्यतीत हो जाए। स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानते हुए यह विचार मन में रखना चाहिए कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी मनुष्य हमारे भाई -बहन हैं। चुनौतियों स्वागत करना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष केएम मेडिकल कालेज के चेयरमैन किशन चौधरी ने कहा कि आज के समय युवा सबसे ज्यादा भटक रहा है। इस समय इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के गीत से हुई। गोविद बिहारी, महानगर विद्यार्थी प्रमुख तेजस्व, डा. संजय, संघचालक लक्ष्मीनारायण, प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, संयोजक मोहनदास, वेदांत, अनंत, दुष्यंत, राजेश, श्रीराम, रवि, योगेश, पवन, दक्ष मौजूद रहे।