Move to Jagran APP

सुबह घना कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा -ठंड से नहीं मिली राहत सता रही शीत लहर

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:41 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:41 AM (IST)
सुबह घना कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल
सुबह घना कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

जागरण संवाददाता, मथुरा: तापमान में भले ही 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई हो, लेकिन रात-दिन पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया। दिन भर बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। शीत लहर और गलन में कोई कमी नहीं आई है।

loksabha election banner

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह के तापमापी पर न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। 10 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर के 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राया स्थित कृषि शोध केंद्र की वेधशाला में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से बढ़ कर छह डिग्री सेल्सियस मापा गया। यहां अधिकतम तापमान ने भी उछाल भरी। 14 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, सुबह घना कोहरा छा गया। इससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। बस अड्डों पर बसें अपने निर्धारित समय पर नहीं आई, जबकि एक दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर मथुरा रेलवे जंक्शन पर नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान भले तापमापी पर ऊपर चढ़ा हो, लेकिन ठंड का कहर में कोई कमी नहीं आई है। शीतलहर और गलन में आम आदमी को सता रही है। सर्दी से बचने में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाजारों में दुकानदार भी दुकानों के सामने अलाव जला कर बैठ नजर आ रहे हैं। मौसम साफ नहीं होने से आलू की फसल झुलसा की चपेट में आने लगी हैं। सरसों की फसल के प्रभावित होने लगी हैं। टमाटर की फसल में किसान नुकसान होने की बात कह रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.