Move to Jagran APP

पेयजल को हाहाकार, सड़क पर लगाया जाम

सड़क पर खाली बर्तन रखकर बैठ गई महिलाएं दोनों ओर लगी वाहनों की कतारबड़ी हवेली और कंचन कालोनी के वाशिदों ने चेयरमैन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:27 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:27 AM (IST)
पेयजल को हाहाकार, सड़क पर लगाया जाम
पेयजल को हाहाकार, सड़क पर लगाया जाम

संवाद सूत्र, गोवर्धन(मथुरा): गोवर्धन की दो कालोनियों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। बड़ी हवेली और कंचन कालोनी के महिला-पुरुषों ने पानी न मिलने को लेकर जमकर हंगामा काटा। करीब एक घंटे तक डीग अड्डा मार्ग पर जाम लगाया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम को खोल दिया।

loksabha election banner

शनिवार सुबह से ही कस्बा की बड़ी हवेली और कंचन कालोनी के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा था। पूर्व में भी इस तरह से लोगों को पानी का संकट रह चुका है। भीषण गर्मी अधिक होने की वजह से लोगों का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित महिला -पुरुष एकत्रित हुए और डीग अड्डा मार्ग पर जाम लगा दिया। जहां महिला पुरुषों ने चेयरमैन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिला मछला देवी और श्यामो देवी का कहना था कि गर्मी में बच्चों तक को पानी पिलाने के लिए नहीं है। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तन लाकर सड़क पर रख दिए। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीर भी फंस गए। वाहनों में बैठे लोगों की पसीना से हालत खराब हो गई। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार विजय श्याम अपने साथ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। समझाने पर भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह को बुलाया और समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक जाम को खुलवाने में अधिकारी सफल हुए।

- चेयरमैन पर पानी की सप्लाई रोकने का आरोप : वार्ड सभासद मोनू ठाकुर का आरोप है कि मेहदार कुंड के समीप बने श्मशान स्थल के सुंदरीकरण को लेकर ठाकुर समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। जिससे नाराज होकर चेयरमैन ने पेयजल सप्लाई रोक दी है। पहले भी कई गलियों में पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई है। कालोनी के लोगों के साथ जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। वर्षों पुरानी पाइप लाइन से भी पानी की सप्लाई की जा सकती है, जबकि ऐसा नहीं किया जा रहा है। हालांकि चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस से हुई नोकझोंक : प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रशासनिक अधिकारी काफी देर तक मनाते रहे। लेकिन वह एक ही जिद पर अड़े हुए थे। इस दौरान महिलाओं की पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। महिलाएं समझने को तैयार नहीं हो रही थी। काफी देर तक मामला गर्माता रहा।

1. कालोनियों की कुछ गलियों में पानी की पाइप लाइन नहीं है। सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। जहां तक पूर्व में पानी की सप्लाई की जाती रही है, वहां तक अब भी सप्लाई हो रही है।

महेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी - नगर पंचायत गोवर्धन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.