Move to Jagran APP

पैंटून पुल के संपर्क मार्ग पर जलभराव, आवागमन बंद

यमुना में अचानक बढ़े जलस्तर से यमुना पुल के पोंटून पुल के संपर्क मार्ग पर जलभराव होने के बाद आवागमन अवरुद्ध हो गया। ऐसे में यमुना पार करने वाले लोगों को नाव व स्टीमर की मदद लेनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:27 AM (IST)
पैंटून पुल के संपर्क मार्ग पर जलभराव, आवागमन बंद
पैंटून पुल के संपर्क मार्ग पर जलभराव, आवागमन बंद

जागरण संवाददाता, वृंदावन: यमुना में अचानक बढ़े जलस्तर से यमुना पुल के पैंटून पुल के संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया, इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में यमुना पार करने वाले लोगों को नाव और स्टीमर की मदद लेनी पड़ रही है।

loksabha election banner

वृंदावन-मांट के बीच यमुना पर आवागमन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पैंटून पुल का संचालन किया जा रहा है। पैंटून पुल से होकर प्रतिदिन हजारों राहगीर यमुना पार करते हैं। इनमें किसान, सब्जी विक्रेता, दूधिया और ग्रामीण अंचलों में नौकरीपेशा वाले लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। पिछले दो दिन से यमुना के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी होने के बाद मांट की ओर से पैंटून पुल का संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग ने ऐसी हालत में पैंटून पुल के स्लीपर हटाकर आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया। जब तक जलस्तर में कमी नहीं होती। तब तक के लिए आवागमन के लिए लोगों को नाव और स्टीमर की मदद लेनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.