Move to Jagran APP

18.71 लाख मतदाता कान्हा की नगरी में 10 फरवरी को डालेंगे वोट

मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह 26504 पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग 14 जनवरी से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 06:46 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 06:46 AM (IST)
18.71 लाख मतदाता कान्हा की नगरी 
में 10 फरवरी को डालेंगे वोट
18.71 लाख मतदाता कान्हा की नगरी में 10 फरवरी को डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, मथुरा : विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की तो प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया। इस बार जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 18.71 लाख मतदाता 10 फरवरी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 26504 युवा पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साहित हैं।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों से लेकर राजनीतिक दल युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे थे, शनिवार को चुनाव की तारीखों का एलान हुआ, तो सरगर्मी तेज हो गई। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया। इस बार 18.71 लाख मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम नवनीत सिंह ने चहल ने बताया कि प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में पहले चरण में दस फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी और 21 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। प्रशासन सक्रिय, हटाए होर्डिंग

मथुरा: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन और नगर निकाय प्रशासन सक्रिय हो गया। जिले भर में लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग हटाने का अभियान शाम चार बजे से ही चलने लगा। नगर आयुक्त अनुनय झा की अगुवाई में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में होर्डिंग हटाए गए,वहीं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर जिले के बाकी निकाय और तहसीलों में प्रशासन वने अभियान चलाकर होर्डिंग हटाए। विधानसभावार मतदाताओं पर एक नजर

विधानसभा मतदाता पुरुष महिला अन्य कुल

छाता 195873 167869 7 363749

मांट 183357 160353 18 343728

गोवर्धन 179403 152563 15 331981

मथुरा 247481 210816 108 458405

बलदेव 199515 173987 19 373521

ये युवा पहली बार डालेंगे वोट

छाता 4963

मांट 6342

गोवर्धन 4488

मथुरा 5026

बलदेव 5685 32 हजार बुजुर्ग भी करेंगे मतदाता

मथुरा : इस बार के चुनाव में अस्सी साल से अधिक आयु के मतदाता 32 हजार हैं। इनमें छाता विधानसभा में अस्सी साल से अधिक उम्र के 6278 मतदता हैं। जबकि मांट में 6272, गोवर्धन में 5601 मतदाता हैं। मथुरा में 8411 मतदाता हैं, जबकि बलदेव (सुरक्षित) सीट पर 6234 मतदाता बुजुर्ग हैं।

12933 मतदाता हैं दिव्यांग

विधानसभा दिव्यांग मतदाता

छाता 2172

मांट 2831

गोवर्धन 2761

मथुरा 2607

बलदेव 2563 इस बार इतने बढ़े मतदाता

विधानसभा बढ़े मतदाता

छाता 7732

मांट 7177

गोवर्धन 7702

मथुरा 7895

बलदेव 9798

1104 मतदान केंद्र, 2219 बूथों पर चुनाव

जिले में 10 फरवरी को 1104 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा। इनमें 2219 बूथ हैं। प्रशासन ने बूथों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों को भी चिन्हित किया जा रहा है

विधानसभा मतदान केंद्र बूथ

छाता 189 407

मांट 302 449

गोवर्धन 208 398

मथुरा 118 492

बलदेव 287 437


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.