Move to Jagran APP

पदाधिकारियों से लिया केंद्रीय मंत्री ने चुनावी फीडबैक

बोले धर्मेंद्र प्रधान विरोधी एकजुट हम भी एक होकर करें कार्य -चुनाव प्रबंधन की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:42 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:42 AM (IST)
पदाधिकारियों से लिया केंद्रीय 
मंत्री ने चुनावी फीडबैक
पदाधिकारियों से लिया केंद्रीय मंत्री ने चुनावी फीडबैक

संवाद सहयोगी, मथुरा : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी फीडबैक लिया। बोले, विपक्षी एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं, हमें भी एक होकर ही कार्य करना होगा। हर बूथ जीतने के संकल्प के साथ मैदान में डटना है।

loksabha election banner

वह स्थानीय मैरिज होम में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है। चुनाव में कांटे की टक्कर है, इसके लिए हमें हर बूथ पर सुबह-शाम फेरी लगानी होगी। हर नेता को अपने बूथ पर जिम्मेदारी से भाजपा का प्रचार करना है। उन्होंन सभी कार्यकर्ताओं को पांचों सीटों को जिताने में अपनी भूमिका अदा करने का संकल्प दिलाया। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद उन्होंने चुनिदा पदाधिकारियों से प्रत्येक विधानसभा का फीडबैक लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर संयोजक राजू यादव, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगेंद्र सिकरवार, नवीन मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल आदि के साथ चर्चा की। प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर चुनाव लड़ जीतेंगे 300 से ज्यादा सीट

संवाद सहयोगी, मथुरा : विधानसभा का ये चुनाव प्रत्याशी या व्यक्तिवादिता से ऊपर है। यही कारण है कि प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर ये चुनाव लड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी और प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी। ये बात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही। मीडियाकर्मियों से वार्ता में कहा कि टिकट वितरण में कई बार उन लोगों में नाराजगी देखी जाती है, जो अपने लिए टिकट चाहते हैं। यह स्वाभाविक भी है। यह समझना बहुत जरूरी है कि ये विधानसभा चुनाव प्रत्याशी या व्यक्तिवादिता से ऊपर है। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को साकार किया है। इस बार कोरोना के कारण चुनाव प्रचार का तरीका काफी अलग है। जलेसर के नेताओं ने भी की मुलाकात

जलेसर सीट के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर वहां के स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मथुरा आकर मुलाकात की। इनमें अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह, जलेसर चेयरमैन विकास मित्तल, ब्लाक प्रमुख जलेसर अशोक यादव, ब्लाक प्रमुख अवागढ़ सत्यपाल, वरिष्ठ नेता अनिल प्रताप सिंह व विधानसभा संयोजक अनिल प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। बंद कमरे में इन नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान से काफी देर तक चर्चा की। ये रहे मौजूद

कार्यालय मंत्री एडवोकेट राजपाल चौधरी, योगेंद्र चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, पार्षद मीरा मित्तल, मुदिता शर्मा, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल मांट वाले आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.