Move to Jagran APP

महान ¨चतक और संगठन कर्ता थे दीनदयाल उपाध्याय

एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता प.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज उनको याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 12:26 AM (IST)
महान ¨चतक और संगठन कर्ता थे दीनदयाल उपाध्याय
महान ¨चतक और संगठन कर्ता थे दीनदयाल उपाध्याय

जागरण संवाददाता, मथुरा : एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाई। जिला भाजपा ने दीनदयाल पार्क डेंपियर नगर स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।

loksabha election banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़े संस्मरण सुनाए। कहा कि पंडित जी वो महान संत थे जो निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर पर विकास के पक्षधर थे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि पंडित जी द्वारा जनसंघ के रूप में लगाया गया पौधा आज भाजपा रूपी वटवृक्ष का रूप ले चुका है। संचालन राजू यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में ¨चताहरण चतुर्वेदी, रितेश पाठक, मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, राजेश ¨सह ¨पटू आदि मौजूद रहे।

सुरीर के नौहझील ब्लॉक सभागार में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। भाजयुमो के राष्ट्रीय संयोजक राजेश चौधरी ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुकेश वाष्र्णेय, हरीश चौधरी, जितेंद्र वाष्र्णेय, जसवंत ¨सह, देवेंद्र ¨सह, मोतीराम रावत, गिरीश कुमार मौजूद रहे।

कोसीकलां में नगरपालिका के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन बीपी रुहेला एवं ठा. भानू प्रताप ¨सह ने पंडितजी को महान ¨चतक और संगठन कर्ता बताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, सत्यवीर सांगवान, महेश शर्मा, सौरभ जैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.