रथ में विराजमान होकर ठाकुरजी ने दिए दर्शन
संवाद सहयोगी मथुरा अधिकमास में आस्था की बयार बह रही है। ठाकुरजी के दर्शन कर भक्त नि
संवाद सहयोगी, मथुरा : अधिकमास में आस्था की बयार बह रही है। ठाकुरजी के दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे हैं। द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को ठाकुरजी ने रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
अधिकमास में ब्रज में हर तरफ राधे-राधे, कृष्णा-कृष्णा के जयघोष वातावरण में श्रद्धा की मिठास घोल रहे हैं। मंदिरों में होने वाले मनोरथ आस्था का केंद्र बन गए हैं। द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालु मनोरथों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रविवार को राजभोग में ठाकुरजी ने रथ में विराजमान होकर दर्शन दिए। शाम को ठाकुरजी हिडोला में विराजमान हुए। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को सुबह ठाकुरजी पालना में, शाम को कांच की हटरी में विराजमान होंगे। मंदिर अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा, सेवा अधिकारी अजय भट्ट, बलदेव भंडारी, राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद पाठक, कन्हैया, जीतू सुधीर कुमार ने मनोरथ की व्यवस्थाएं कीं।