Move to Jagran APP

चंदन लगाकर कराया ठाकुरजी को ठंडक का एहसास

अक्षय तृतीया पर चंदन से किया गया ठाकुरजी का श्रृंगारसुराही पंखा गुलाब जल धराया गया सत्तू का लगाया भोग

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 06:22 AM (IST)
चंदन  लगाकर कराया ठाकुरजी को ठंडक का एहसास
चंदन लगाकर कराया ठाकुरजी को ठंडक का एहसास

संवाद सहयोगी, मथुरा : अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी को ठंडक का एहसास कराया गया। ठाकुरजी को चंदन लगाया गया। सुराही, पंखा, गुलाब जल धराया गया। लोगों ने शीतल पदार्थों का दान किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर, प्राचीन केशव देव मंदिर में ठाकुरजी का चंदन से श्रृंगार किया गया। यमुना पूजन किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर के पट बंद रहने से श्रद्धालुओं ने मंदिरों के द्वार पर पूजन किया। भगवान की जय-जयकार की।

loksabha election banner

श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव व श्रीकृष्ण के श्रीविग्रहों का चंदन से श्रृंगार किया गया। शीतलता प्रदान के लिए केशवदेव को शरबत, सत्तू का भोग अर्पित किया गया। मंदिरों में सुराही में जल रखने की व्यवस्था की गई । फूल बंगला सजाया गया। भागवत भवन स्थित भित्तिचित्र का पूजन कर भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई गई। भगवान के श्रृंगार के लिए पूजाचार्य 15 दिन से चंदन की घिसाई कर लेप तैयार कर रहे थे। शाम को उत्थापन की आरती के उपरांत सतुआ का प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में ठाकुरजी को चंदन धराया गया। ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए सुराही, पंखा, गुलाबजल धराया गया। अक्षय तृतीया से ठंडक पहुंचाने वाली वस्तुओं का सेवन शुरू हो जाता है। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन किया हुआ दान बहुत ही लाभकारी होता है। कोरोना संक्रमण के कारण भक्त ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मंदिर मुखिया सुधीर कुमार ने ठाकुरजी के समक्ष चंदन धराया। राजीव कुमार झा, त्रिलोकीनाथ, लक्ष्मण प्रसाद पाठक, सत्यनारायण शर्मा, अजय भट्ट, कन्हैया लाल, जीतू मौजूद रहे। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज में भगवान का पंचामृत अभिषेक सेवायत मुन्नीलाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, डा. अमित गोस्वामी ने किया। केशव की छवि में विराजमान 24 अवतारों का चंदन लेपन किया गया। सेवायतों द्वारा तीन दिन से चंदन घिसा जा रहा था। भगवान को सत्तू, खरबूजे, फालसेब का भोग लगाया गया और आरती की गई। कमेटी अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, बिहारी लाल गुप्ता मौजूद रहे। सिधी वेलफेयर फाउंडेशन मथुरा मिशन स्माइल द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण सूक्ष्म रूप से अक्षय तृतीय मनाई गई। पांच पदाधिकारियों द्वारा कैंट स्थित काली मंदिर पर पेय पदार्थ, फल का वितरण किया गया। अध्यक्ष गीता नाथानी ने कहा कि इस दिन दान- पुण्य करने का महत्व है। सचिव एड. अनीता चावला ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला। इंदिरा गंगवानी, डा. अंजलि गंगवानी, कीर्ति मंगलानी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.