Move to Jagran APP

मथुरा में गोवर्धन पूजा करेंगे तेज प्रताप यादव, कहा-नदी सफाई के नाम पर मजाक कर रही मोदी सरकार

पत्नी एश्वर्या राय से विवाह के करीब छह महीने बाद ही मोहभंग होने के बाद तेज प्रताप लगातार मथुरा-वृंदावन आते रहते हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 08:38 AM (IST)
मथुरा में गोवर्धन पूजा करेंगे तेज प्रताप यादव, कहा-नदी सफाई के नाम पर मजाक कर रही मोदी सरकार
मथुरा में गोवर्धन पूजा करेंगे तेज प्रताप यादव, कहा-नदी सफाई के नाम पर मजाक कर रही मोदी सरकार

मथुरा, जेएनएन। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र का पत्नी एश्वर्या राय से मोहभंग होने के बाद मन अब भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में लगने लगा है। महीने में कम से कम चार बार मथुरा का दौरा करने वाले तेज प्रताप यादव मथुरा में ही दिवाली- गोवर्धन पूजा करेंगे। शनिवार को मथुरा पहुंचे तेज प्रताप यादव ने नदियों की सफाई को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप भी लगाया है।

loksabha election banner

पत्नी एश्वर्या राय से विवाह के करीब छह महीने बाद ही मोहभंग होने के बाद तेज प्रताप लगातार मथुरा-वृंदावन आते रहते हैं। अपनी हरकतों के कारण पिता लालू प्रसाद यादव की तरह सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने अब अपना हुलिया भी बदल लिया है। शनिवार को मथुरा में वह नये कलेवर में दिखे। तेज प्रताप यादव दिवाली और गोवर्धन पूजा के लिए पटना से कल देर शाम पहुंचे। धनतेरस से ही तेज प्रताप ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया था। मथुरा में तेज प्रताप यादव के साथी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया यह दूसरा मौका है जब तेज प्रताप यादव दिवाली पूजन के लिए मथुरा-वृंदावन आए हैं। बीते वर्ष भी उन्होंने दिवाली पूजन मथुरा में ही किया था। भैयादूज और गोवर्धन पूजा करने के बाद ही वापस जाएंगे।

यमुना नदी का पानी पीने से बीमार लोगों को देखने के बाद पीएम मोदी पर कसा तंज

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने यमुना नदी का पानी पीने के बाद बीमारों लोगों अस्पताल जाकर देखा। उन्होंने सभी का हालचाल जाना। इसके साथ ही डॉक्टरों से भी उनकी हालत के बारे में जानकारी ली।

तेज प्रताप ने कहा कि इस वक्त यहां के लोग यमुना का पानी नहीं, दिल्ली का केमिकल पी रहे हैं। देश तथा राज्य सरकार नदियों की साफ-सफाई के नाम पर जनता को धोखा दे रही हैं। यहां यमुना नदी में स्नान और जल के आचमन से ही बीमारियां फैल रही हैं। सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

यमुना शुद्धीकरण आंदोलन में कूदेंगे तेजप्रताप यादव

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर नरेंद्र मोदी सरकार मजाक कर रही है। यमुना नदी के प्रदूषण से व्यथित तेज प्रताप ने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार ने जल्द ही यमुना नदी की सफाई पर ध्यान नहीं दिया, तो वह रमेश बाबा के यमुना आंदोलन में कूद पड़ेंगे। तेज प्रताप यादव अपने सखा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ वृंदावन में सौ शय्या अस्पताल पहुंचे।

राधारानी ब्रजयात्रा के बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना। यमुना पार करते समय कुछ श्रद्धालु डूब गए थे जबकि कुछ ने जल आचमन किया था। बीमार श्रद्धालुओं का हालचाल लेने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि आज यमुना जल से आचमन करना भी जीवन को जोखिम में डालना है। यमुना की सफाई को लेकर शासन-प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही यमुना पर ध्यान नही दिया गया तो वह रमेश बाबा के यमुना आंदोलन में कूद पड़ेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.