मथुरा के ब्रज में रम गया तेज प्रताप यादव का मन, रोज हो रहा दर्शन-पूजन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप का मन ब्रज के मंदिरों में रम गया है।
मथुरा (जेएनएन)। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव अब तो अपनी पत्नी एश्वर्या राय से तलाक पर अडिग हो गए हैं। बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे तेज प्रताप यादव का मन मथुरा में रम गया है। वह रोज यहां की गलियों में राधे-राधे कहते-कहते विचरण करते फिरते हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप का मन ब्रज के मंदिरों में रम गया है। परिवार में चल रहे भूचाल के बीच उन्होंने कल भी ब्रज के मंदिरों में दर्शन किए और कुंडों के जल का आचमन लिया। तेज प्रताप के साथी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह जयगुरुदेव आश्रम के पास ध्रुव टीला गए। यहां से उन्होंने मधुवन देखा। इसके उपरांत गांव तारसी के तालवन, कमोदवन की यात्र की। वह मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित सतोहा के शांतनु कुंड भी गए। वहां शांतनु बिहारी जी के दर्शन किए। इसके बाद छटीकरा पहुंचकर गरुण गोङ्क्षवद के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सभी कुंडों के जल का आचमन लिया। यहां से वह वृंदावन गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। दिनभर भ्रमण के दौरान तेज प्रताप मीडिया से परहेज कर रहे हैं। अब तो दिनचर्या में दिनभर मंदिरों में जाकर दर्शन करना ही शामिल है।
कल भी तेज प्रताप रात में दर्शन करने मंदिर में शॉल ओढ़कर पहुंचे। तेज प्रताप कभी राधा रानी मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं तो कभी ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा में घूमते हुए नजर आते हैं। तेज प्रताप यादव ने घर और मीडिया से दूरी बनाकर रख रखी है। अब तो वह किसी को कुछ बताते नहीं है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव करीब बीस दिन से कान्हा की नगरी मथुरा में हैं। तेज प्रताप यहां मंदिरों के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की अर्जी दायर की है। उनके मथुरा आने के दौरान माना जा रहा ता कि वह दीपावली पर अपने घर पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तेज प्रताप छठ के मौके पर भी पटना नहीं पहुंचे। उनकी मां राबड़ी देवी सहित पूरा परिवार उनका इंतजार करता रहा। राबड़ी देवी ने छठ मनाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि वे छठ तभी करेंगी, जब दोनों बेटे घर पर साथ रहेंगे।
कल रात में बरसाने की राधा रानी मंदिर में शॉल ओढ़कर दर्शन करने पहुंचे। तेजप्रताप 20 मिनट राधा रानी मंदिर में रुकने के बाद बिना बताए वहां से एकांत स्थान के लिए निकल गए। तेज प्रताप यादव कभी गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जाते हैं तो कभी वृंदावन के केसी घाट पर नाव में सैर करते हुए नजर आते हैं।