Move to Jagran APP

छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय

मोतीझील स्थित सुखदा भक्ति आश्रम में एंटी रोमियो दल की प्रभारी उप निरीक्षक रचना सांगवान ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 06:14 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 06:14 AM (IST)
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय

संवाद सहयोगी, वृंदावन: प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को सुखदा भक्ति बालिका इंटर कालेज में पुलिस ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी।

loksabha election banner

मोतीझील स्थित सुखदा भक्ति आश्रम में एंटी रोमियो दल की प्रभारी उप निरीक्षक रचना सांगवान ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। घर से बाहर जाते समय अपने साथ मोबाइल फोन व चिली स्प्रे अवश्य रखने की सलाह दी। बताया कि पेन, हेयर पिन जैसी छोटी-छोटी चीजों का कैसे हम अपनी आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चियों को गुड टच, बैड टच की विस्तृत जानकारी दी। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य डा. प्रियंका, डा.मंजू सिंह, वंदना चौहान मौजूद रहीं। यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति व यातायात पुलिस ने आरडी मंत्रा कोचिग सेंटर पर सेमिनार कर युवाओं के यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा कि जिदगी अनमोल है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। यातायात निरीक्षक डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित कहा कि देश में हर साल दो लाख लोगों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है। उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा करीब 17 हजार का है। आरडी मंत्रा के निदेशक आरडी सिंह ने कहा युवाओं को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन जल्दबाजी में नहीं चलाना चाहिए। संचालन मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने किया। टीएसआइ ओम प्रकाश शुक्ला, प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, दीपक वर्मा, एसके तोमर, शिवचरण सिंह, रेनू चौधरी, हरीश गौतम, अरुण गौतम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.