Move to Jagran APP

सपा की साइकिल यात्रा ने भरा जोश

शहर में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ देख पार्टी पदाधिकारी उत्साहित

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:56 PM (IST)
सपा की साइकिल यात्रा ने भरा जोश
सपा की साइकिल यात्रा ने भरा जोश

जागरण संवाददाता, मथुरा: समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटी है। बुधवार को शहर में निकाली गई साइकिल रैली में उमड़ी भीड़ को देख पार्टी नेतृत्व को तपती दोपहरी में राहत मिली। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहरभर में भ्रमण के बाद रैली अलीगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर गई।

loksabha election banner

सपा की प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ नारे को लेकर निकली साइकिल यात्रा का शुभारंभ बुधवार सुबह 10.30 बजे हाईवे स्थित होटल गोवर्धन पैलेस से हुआ। नेतृत्व एमएलसी रामवृक्ष यादव और एमएलसी संजय लाठर कर रहे थे। साथ में शैलेंद्र ¨सह, अभिषेक यादव, चंद्रशेखर आदि चल रहे थे। जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद और महामंत्री जागेश्वर यादव ने साइकिल सवारों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद को सौंप दिया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा और माल्यार्पण साइकिल सवारों के जोश में इजाफा कर रहा था। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही कार्यकर्ताओं की संख्या में भी इजाफा होता चला गया। लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीग गेट चौराहा पर यात्रा का स्वागत किया। यहां से होकर गुजरी यात्रा

साइकिल यात्रा हाईवे से शुरू होकर धौली प्याऊ, स्टेट बैंक चौराहा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर चौराहा, डीग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, कृष्णापुरी, यमुनापार, राया, बिचपुरी होती हुई अलीगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गई। यह भी रहे उपस्थित

साइकिल यात्रा में रुक्मिणी जादौन, प्रदीप चौधरी, हबीब चौधरी, विकास यादव, अविनाश यादव, साबिर उस्मानी, राजेंद्र माहौर, बबुआ कुरैशी, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष मुनव्वर हुसैन, अन्नू, इमरान, आसिफ, डॉक्टर वकील कुरैशी आदि कार्यकर्ता साथ थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.