साध्वी ऋतंभरा को राष्ट्र गौरव सम्मान
जागरण संवाददाता, वृंदावन: वात्सल्य ग्राम में मंगलवार को आयोजित 'वात्सल्य वंदन' समारोह में देश की कई
जागरण संवाददाता, वृंदावन: वात्सल्य ग्राम में मंगलवार को आयोजित 'वात्सल्य वंदन' समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने साध्वी ऋतंभरा को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान समविद् गुरुकुलम में अनाथों के लिए पारिवारिक माहौल बनाने के लिए दिया गया है।
साध्वी ऋतंभरा को राष्ट्र गौरव सम्मान सम्मानित करते हुए गोवा की राज्यपाल डॉ. मृदुला ¨सहा, मप्र की कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस, सांसद हेमा मालिनी, पंजाब की पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांत चावला, लिज्जत पापड़ की चेयरमैन पुष्पा बेरी, पद्मश्री डॉ. जनक पलटा एवं यूएसए से रीना साहनी, नेपाल से अभिनेत्री करिश्मा मानन्धर, रीता सिन्हा, सिक्कम से पवित्रता दहाल, हरियाणा से पर्वतारोही अनीता कुण्डू, आशा, पंजाब से तृरेन्द्र आहूजा, पश्चिम बंगाल से विजय लक्ष्मी, महाराष्ट्र से कविता मूलचन्दानी, राजस्थान से सरोज शर्मा, कामिनी मेड़तिया, गुजरात से सीपी बनानी एवं भावना सवाणी और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, श्रीफल आदि देकर आशीर्वाद लिया। समारोह में साध्वी के जीवन पर आधारित पुस्तक 'हमारी दीदी मां क्रांति की मशाल से सेवा की ज्योति तक' का लोकार्पण एवं श्रीमद् देवी भागवत पुस्तक का विमोचन अतिथियों की ओर से किया गया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाली महिलाओं को परमषक्ति पीठ की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें कुशल प्रशासक डॉ. मृदुला सिन्हा, शिक्षा के क्षेत्र में अर्चना चिटनीस, सिने जगत से हेमा मालिनी, साहित्य जगत से प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, समाजसेवा में पद्मश्री जनक पलटा, उद्योग जगत से पुष्पा बेरी एवं देशभर से आई समाज के लिए प्ररेणा बनी 178 महिलाएं को साध्वी ऋतम्भरा ने सम्मानित किया। उनके कार्यों की सराहना की। समारोह में साध्वी सम्पूर्णां की ओर से रचित नारी गाथा का समविद की बेटियों ने मंचन किया। संजय भैया, विभोर प्रकाशम, सुमन लता, साध्वी स्वरूप गिरि, साध्वी सम्पूर्णा, शिशुपाल ¨सह, प्रीति मेहरा, सत्यश्रुति, साध्वी दीपिका, स्नेहा, सारिका, प्रियंका, नीता मित्तल, देवेंद्र शुक्ला, स्वास्तिका, बालजी चतुर्वेदी, रंगनाथ सोनी, जितेंद्र मौजूद रहे। संयोजन एवं संचालन साध्वी शिरोमणि एवं डॉ. उमाशंकर राही ने किया।