Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उनके जीवन चरित्र पर डाला गया प्रकाश

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 06:35 AM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प

संवाद सहयोगी, मथुरा : एकात्म मानववाद के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

भाजयुमो और भाजपा होलीगेट मंडल द्वारा दीनदयाल पार्क, डैंपियर नगर में जयंती मनाई गई। पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु, रामकृष्ण पाठक, मुकेश खंडेलवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष यज्ञदत कौशिक, महानगर महामंत्री राजू यादव, हेमंत अग्रवाल, भुवन भूषण, श्याम चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, योगेश आवा, विजय शर्मा, श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी मौजूद रहे। कल्याणं करोति कल्याण धाम पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संगठन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चितक थे। वह संगठन में विश्वास करते थे। उदय प्रताप सिंह, अभिराम कुशवाहा, बृजेश शर्मा, अमरनाथ चतुर्वेदी, शिवानी सिंह, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, बृज किशोर शुक्ला, सुनील पौरुष मौजूद रहे। डीपीएस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के वृंदावन स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयन शर्मा, संजय शर्मा, रतनलाल फूल कटोरी विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. नीता सिंह, डा. गुलशन कुमार, उदयभान प्रताप सिंह, आयुष अग्रवाल, निदेशक आशुतोष गर्ग, देवांश गर्ग मौजूद रहे। संचालन भारतीय नमो संघ की महिला महानगर अध्यक्ष कल्पना गर्ग ने किया।

फरह : दीनदयाल धाम स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में हवन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री महीपाल सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। दीनदयाल धाम समिति सदस्य जगमोहन पाठक ने कहा कि पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने में उनकी देन को नहीं भूलना चाहिए। वरिष्ठ प्रचारक राजवीर, बृजमोहन गौड़, भीकम चंद दुबे, राजदर्शन पचौरी, जगमोहन पाठक, महीपाल सिंह, विजय पाठक, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश निषाद मौजूद रहे।

सुरीर : सुरीर में आयोजित कार्यक्रम में डा. नोहवत सिंह, ब्रह्मानंद वाष्र्णेय, गणेश वाष्र्णेय, गौरव राघव,बिन्ना, मोहित,नीरज बाबा, विष्णु वाष्र्णेय मौजूद रहे।

कोसीकलां : भाजपा ने नगर पालिका परिषद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धर्मवीर शर्मा, हुकमचंद अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, अनिल जैन, विकास, महेश, अनंत, वेद शर्मा, प्रेम कोरी, बिहारी लाल, अमित, महावीर सविता, मोहनश्याम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.