Move to Jagran APP

निर्जला एकादशी पर बरसी श्रद्धा, किया दान-पुण्य

आस्था का पर्व श्रद्धालुओं ने की पंचकोसीय परिक्रमा मंदिरों में पसरा रहा सन्नाटा

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 12:30 AM (IST)
निर्जला एकादशी पर बरसी श्रद्धा, किया दान-पुण्य
निर्जला एकादशी पर बरसी श्रद्धा, किया दान-पुण्य

जेएनएन, मथुरा : निर्जला एकादशी पर दिन भर श्रद्धा की बयार बही। लोगों ने निर्जल व्रत रखकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भक्तों ने यमुना स्नान भी किया। मंदिर के पट बंद होने के कारण दर्शन नहीं कर सके। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, सुरीर आदि में निर्जला एकादशी पर लोगों ने दान-पुण्य किया।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं ने तड़के यमुना स्नान किया और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। व्रत रखकर फल, सतुआ, घड़ा, शर्बत आदि दान किया। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव महाराज में सुबह भगवान का यमुना जल से अभिषेक किया गया भगवान का श्रृंगार कर नई पोशाक धारण कराई गई। ठाकुरजी की आरती उतारी गई। तरबूज, खरबूज का भोग लगाया गया। यह सब कार्यक्रम मंदिर के अंदर ही किए गए। वृंदावन में यमुना स्नान को केशीघाट, श्रृंगारवटघाट, जुगल घाट, बिहार घाट पर श्रद्धालु यमुना स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर पंचकोसीय परिक्रमा और दान-पुण्य किया। लॉकडाउन के चलते बाहर के श्रद्धालु नहीं आ सके। मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा तो नियमित जारी रही, लेकिन श्रद्धालुओं को निर्जला एकादशी पर्व पर भी ठा. बांकेबिहारी के दर्शन न हो सके। ठा. राधाबल्लभ, राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर मंदिर में सन्नाटा रहा।

सिद्ध शनि मंदिर मुडे़सी के संत विजयानंद महाराज ने कोरोना वायरस से बचने को एन 95 मास्क बांटे। लोगों को दाल-बाटी का प्रसाद भी बांटा।

फूलबंगला में विराजे ठा. सनेहबिहारी, भक्तों को कराए गए ऑनलाइन दर्शन

संस, वृंदावन : निर्जला एकादशी पर ठा. सनेहबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को भव्य फूलबंगला में विराजमान करवाया। इस दौरान ठाकुरी जी को ठंडाई, सतुआ और खरबूजा का विशेष भोग अर्पित कर केलिमाल वाणी के 51 सस्वर पाठ किए गए।

दुसायत स्थित ठा. राधासनेहबिहारी मंदिर में निर्जला एकादशी पर श्री राधा सनेह बिहारी सेवा ट्रस्ट ने भव्य फूल बंगला सजाकर मंदिर के जगमोहन में ठाकुरजी को विराजित किया। सेवायत आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने आराध्य के समक्ष स्वामी हरिदास जी की वाणी केलिमाल के 51 सस्वर पाठ किए। इसके अलावा ठाकुरजी से कोरोना वायरस को दूर करने की प्रार्थना की। भक्तों को ठाकुर के दर्शन सुलभ नहीं हो सके, तो मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को ऑनलाइन दर्शन करवाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.