Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव को मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टिंया

19 जोन और 121 सेक्टर में बांटी ग्राम पंचायतें पुलिस की लगाई ड्यूटियां

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 05:44 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 05:44 AM (IST)
पंचायत चुनाव को मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टिंया
पंचायत चुनाव को मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टिंया

जागरण संवाददाता, मथुरा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। 29 अप्रैल को सुबह सात से छह बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान कराने के लिए ग्राम पंचायतों को 19 जोनल और 121 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस की ड्यूटियां लगा दी गई हे। बुधवार की सुबह से पोलिग पार्टी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। 856 मतदान केंद्रों के 2154 मतदेय स्थलों पर 13 लाख 8 हजार 223 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को ग्राम पंचायतों को 19 जोन और 121 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। इनके साथ एएसपी और डिप्टी एसपी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। मंगलवार सुबह पोलिग पार्टियां रवाना होगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लिया है। चुनाव में उपद्रव करने वाले 58 हजार से अधिक लोगों को पाबंद कर पहले ही हिदायत दी जा चुकी है। ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बैठक कर चुके हैं। सभी को आगाह किया जा चुका है। शांति पूर्ण मतदान करने की अपील की जा चुकी है। धनबल और बाहुबल का चुनाव में प्रयोग में करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान के दौरान मतपेटी लूटने और दंगा फसाद करने वाले पर नियंत्रण करने के लिए क्लस्टर मोबाइल गठित की गई है। इनके रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

-1308223 कुल मतदाता

-504 चुने जाएंगे प्रधान

-65650 चुने जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्य

-813 चुने जाएंगे क्षेत्र पंचायत सदस्य

-33 चुने जाएंगे जिला पंचायत सदस्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.