Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

-छह दिसंबर को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन छह जोन में बांटा गया शहर दोनों स्थलों को जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी जागरण संवाददाता मथुरा छह दिसंबर को लेकर पूरे शहर में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:01 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:01 AM (IST)
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

जागरण संवाददाता, मथुरा: छह दिसंबर को लेकर पूरे शहर में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इनकी ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। शहर को छह जोन में बांटा गया है। सोमवार को दोनों धार्मिक स्थलों के सर्किल में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

loksabha election banner

कई हिदू संगठनों ने छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और पदयात्रा का एलान कर माहौल गर्मा दिया था। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिर भी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार देर रात तक चली मीटिग में आइजी नचिकेता झा ने सुरक्षा-व्यवस्था के प्लान की समीक्षा की। जोन की संख्या चार से बढ़ाकर छह कर दी गई है। रात को सुरक्षा चार और दिन में छह जोन में होगी। सुबह सात बजे से ही सुपर जोन और जोन अधिकारी भ्रमण पर निकले और एक-एक ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया। सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया, सोमवार को भूतेश्वर से मसानी, डीग गेट से चौक बाजार, भरतपुर गेट, गणेशरा कट से पोतरा कुंड और गोविद नगर की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। हालांकि पैदल जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यातायात व्यवस्था में भी संशोधन किया गया है। इधर,दोपहर में डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने दोनों धार्मिक क्षेत्रों के आसपास और शहरी क्षेत्र में भ्रमण किया। सुरक्षा में तैनात जवानों को आवश्यक निर्देश दिए।

----------------

कई को किया नजर बंद

-श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू ने छह दिसंबर को कार सेवा और पदयात्रा निकालने का एलान किया था, जिसे उन्होंने एक दिसंबर को वापस ले लिया था। इसके बाद भी वृंदावन के आनंदवाटिका स्थित उनके आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अखिल भारत हिदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम की निगरानी की गई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी के दिल्ली स्थित आवास पर पुलिस की निगरानी है। हालांकि, एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने किसी को नजरबंद नहीं किया है, लेकिन कुछ लोगों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। बाक्स

जंतर-मंतर पर हिदू महासभा करेगी जलाभिषेक

मथुरा: अखिल भारत हिदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कहा है कि छह दिसंबर को पहले शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन प्रशासन के दबाव में निरस्त कर दिया गया। अब महासभा ने जलाभिषेक का कार्यक्रम सोमवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर दोपहर 12 बजे करने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का भी आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.