Move to Jagran APP

इस्लामनगर में दो राज्यों की पुलिस पर हमला

फरीदाबाद और मथुरा पुलिस से मारपीट कर छुड़ाया टटलू पुलिस ने चार महिलाओं समेत एक दर्जन पुरुषों को हिरासत में लिया

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 06:33 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 06:33 AM (IST)
इस्लामनगर में दो राज्यों की पुलिस पर हमला
इस्लामनगर में दो राज्यों की पुलिस पर हमला

जासं, मथुरा: जंघावली के नगला इस्लाम नगर में टटलू को पकड़ने फरीदाबाद के सेक्टर-21 से आई थाना पुलिस और शेरगढ़ थाना की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट कर एक टटलू को भी छुड़ा लिया। अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने पर चार महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

loksabha election banner

फरीदाबाद के सेक्टर-21 थाना क्षेत्र में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी किए जाने के मामले में इस्लाम नगर के आरोपित का नाम सामने आया था। इनकी गिरफ्तारी को फरीदाबाद की पुलिस आई थी। थाना शेरगढ़ से कार्यवाहक थाना प्रभारी अर्जुन सिंह राठी पुलिस फोर्स के साथ गांव इस्लाम नगर पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों के यहां दबिश दी और एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया। इसी बीच महिला और पुरुषों ने पुलिस टीम के ऊपर हमला बोल दिया। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र चंद्र ने बताया, फरीदाबाद पुलिस के साथ में थाना शेरगढ़ की पुलिस इस्लाम नगर गई थी। यहां पुलिस के साथ अभद्रता की गई। कुछ महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पैंगांव में फायरिग, एक घायल

संसू, कोसीकलां: थाना शेरगढ़ क्षेत्र के पैगांव में बुधवार रात एक ग्रामीण को गोली मार कर घायल कर दिया। ग्रामीण पर रंजिशन हमला किया गया। करीब एक साल पहले घायल के दो भाइयों की भी हत्या कर दी गई थी। एसपी ग्रामीण और सीओ छाता पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

पैंगांव में रन सिंह और हरिओम के बीच एक प्लाट को लेकर रंजिश चली आ रही है। अगस्त 2021 में हरिओम ने अपने स्वजन के साथ मिलकर रन सिंह के भाई रतन सिंह और राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि रन सिंह व हरिश्चंद्र भी गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने सुखवीर सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हरिओम अभी फरार बताया गया है। रात को रन सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। रन सिंह का आरोप है, तभी हरिओम आया और उसे निशाना बनाकर फायरिग की। गोली उनके पैर में लग गई। फायरिग की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए, जब तक आरोपित भाग गया। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र और सीओ वरुण कुमार सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे घायल रन सिंह ने हरिओम पर गोली मारने का आरोप लगाया। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया, घायल रन सिंह ने पूछताछ की गई। उन्होंने हरिओम पर गोली मारने का आरोप लगाया। हालांकि अभी लिखित तहरीर नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.