Move to Jagran APP

सिपाही की पिस्टल छीनकर भाग रहा एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ को अगवा कर वसूले थे फिरौती से 52 लाख रुपयेदिल्ली के बदरपुर बार्डर से गिरफ्तार कर एसटीएफ आरोपित को ला रही थी मथुरा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:19 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:19 AM (IST)
सिपाही की पिस्टल छीनकर भाग रहा 
एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
सिपाही की पिस्टल छीनकर भाग रहा एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सुरीर (मथुरा): मथुरा के प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निर्विकल्प गुप्ता को अगवा कर 52 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मथुरा लाते समय सिपाही की पिस्टल छीन शातिर भाग निकला। पीछा किया तो फायरिग की। दो सिपाही गोली लगने से घायल हुए। जवाबी फायरिग में शातिर के घायल होने पर एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। थाना हाईवे क्षेत्र के राधापुरम एस्टेट निवासी प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निर्विकल्प गुप्ता 10 दिसंबर 2020 की रात आठ बजे बलदेव पुरी स्थित अपनी क्लीनिक से घर जा रहे थे। हाईवे के फ्लाईओवर पर कार सवार बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था। करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर लेकर घूमते रहे और 52 लाख रुपये की फिरौती लेकर भाग गए थे। इस मामले में थाना नौहझील क्षेत्र के गांव कोलाहार निवासी अनूप कुमार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार दोपहर आरोपित को एसटीएफ ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ नोएडा के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसआइ ब्रह्मप्रकाश सिंह टीम के साथ आरोपित को दाखिल करने के लिए मथुरा लेकर जा रहे थे। सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 84 के पास आरोपित ने लघुशंका की इच्छा जाहिर की। इसी बीच आरोपित अनूप सिंह ने कांस्टेबल गौरव सिंह की पिस्टल छीन ली और जंगल की ओर भागने लगा। एसटीएफ के जवान भी आरोपित के पीछे भागे, तो उसने फायरिग कर दी। जवाबी फायरिग में आरोपित के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। कांस्टेबल मनोज और राजन भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी पर एसटीएफ नोएडा सीओ विनोद सिरोही, थाना इंस्पेक्टर सुरीर महाराज सिंह भाटी और इंस्पेक्टर नौहझील लोकेश भाटी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपित के खिलाफ मथुरा, गौतमबुद्धनगर जिले के विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। घायल शातिर सहित दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.