Move to Jagran APP

अवैध संबंधों में की गई थी वृद्ध की हत्या

बरसाना देहात के मौजा नगला कनक सिंह में 25 दिन पहले की गई वृद्ध की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी। वृद्ध के एक महिला से अवैध संबंध थे। इसके चलते ही वृद्ध की हत्या की गई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 05:24 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 05:24 AM (IST)
अवैध संबंधों में की गई थी वृद्ध की हत्या
अवैध संबंधों में की गई थी वृद्ध की हत्या

संवाद सूत्र, बरसाना: बरसाना देहात के मौजा नगला कनक सिंह में 25 दिन पहले की गई वृद्ध की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी। वृद्ध के एक महिला से अवैध संबंध थे। इसके चलते ही वृद्ध की हत्या की गई थी। रविवार को करहला गांव मोड़ से एक आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

loksabha election banner

बरसाना देहात के मौजा नगला कनक सिंह निवासी मुन्नी उर्फ कैलाश (65) की 11 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। वृद्ध का शव खेत में मिला था। उसकी गला रेत दिया गया था। वृद्ध की हत्या का पर्दाफाश करते हुए रविवार को इंस्पेक्टर बरसाना आजाद पाल सिंह ने बताया कि वृद्ध ने अपने खेत को बंटाई पर दे रखा था। इसलिए वह बंटाईदार के घर आता-जाता था। इस बीच वृद्ध के एक महिला से संबंध से हो गए। इसकी जानकारी महिला के स्वजन को लग गई। वृद्ध को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे गुस्साए गांव करहला निवासी किशोर ने वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर हांसिया भी बरामद कर लिया, जो हत्या में प्रयोग किया गया था। पुलिस ने पकड़ा दहेज हत्या में आरोपित नामजद

मगोर्रा : 13 नवंबर की शाम विजय सिंह निवासी लठाकुरी की पत्नी ममता (22 वर्ष) अपने घर में दैनिक कार्यों को निपटा रही थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे ममता बुरी तरह झुलस गई। मौके पर ही ममता की मौत हो गई। मृतक विवाहिता के स्वजन द्वारा ममता के पति विजय सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को एसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपित विजय सिंह निवासी लठाकुरी को सिकंदराबाद तेलंगाना से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.