पहले दिन कंट्रोल रूम पर नहीं बजी घंटी
जागरण संवाददाता, मथुरा: बिना औपचारिक उद्घाटन के नगर निगम ने शुक्रवार को जनता को समस्याओं से निजात के
जागरण संवाददाता, मथुरा: बिना औपचारिक उद्घाटन के नगर निगम ने शुक्रवार को जनता को समस्याओं से निजात के लिए 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इन शिकायतों को संबंधित अफसरों को समाधान के लिए अग्रसारित करने के साथ उसकी मॉनीट¨रग भी की जाएगी। पहले दिन कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
जब से नगर निगम का गठन हुआ है, जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्यालय परिसर में उचित प्रबंध नहीं था। नगर निगम प्रशासन ने जनसमस्याओं के उचित और समयबद्ध निस्तारण के लिए गंगा दशहरा से अपने कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम शुरू करा दिया।
कंट्रोल रूम में कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में नौ कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें एक लिपिक, एक कंप्यूटर आपरेटर और एक सेवक की ड्यूटी लगाई गई है। यह लोगों की शिकायत को दर्ज कर उसे संबंधित विभाग या अधिकारी के पास भेजेंगे। अधिकारी भी प्राप्त शिकायत का निस्तारण कर उसकी जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएंगे। कंट्रोल रूम का नंबर
0565-2503632 जनता की नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए गंगा दशहरा से निगम परिसर में कंट्रोल रूम शुरू करा दिया गया है, हालांकि इसका औपचारिक शुभारंभ सोमवार को नगर आयुक्त के आने के बाद किया जाएगा।
अजित कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त