आनलाइन प्रदर्शनी में मातृशक्ति प्रतिमाओं को किया जाएगा प्रदर्शित
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मथुरा संग्रहालय द्वारा मातृशक्ति प्रतिमा को आनलाइन प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, मथुरा : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मथुरा संग्रहालय द्वारा मातृशक्ति प्रतिमा को आनलाइन प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। कोरेानाकाल में संग्रहालय प्रतिमाओं की जानकारी आनलाइन दे रहा है।
संग्रहालय उप निदेशक डा. यशवंत सिंह राठौर ने बताया गया कि मृण निर्मित प्रस्तुत प्रतिमाएं कुषाण काल से मध्यकाल तक के मूर्तिशिल्प में नारी शक्ति के सृजन का प्रतिनिधित्व करती हैं। नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्ववलंबन की प्रतीक प्रतिमाओं पर आधारित मथुरा संग्रहालय की प्रस्तुत प्रदर्शनी में मातृशक्ति के महिषासुरमर्दिनी, माहेश्वरी, चामुंडा, अंबिका, पार्वती, वाराही, ब्रह्माणी, वैष्णवी, कौमारी, इंद्राणी आदि स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया है।