कलियुग का मैल हरती है यमुना, विद्वानों की नगरी है मथुरा: मोरारी बापू
नौ दिवसीय श्रीरामकथा के चौथे दिन भी उमड़ी भीड़
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मथुरा: विश्राम घाट के सामने गोर गिरधर मोरारी उद्यान में चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के पांचवे दिन कथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि यमुना मां का महत्व बताया। कहा कि यमुना कलियुग के मैल को हरती है।
बापू को सुनने के लिए पांचवे दिन भी पंडाल पूरा भरा रहा। दूर-दराज से लोग आए हुए थे। इस दौरान भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए। बापू ने कहा कि तुलसीदासजी बताते हैं कि कलियुग के मैल को मिटाने का प्रवाह यमुनाजी हैं। उनमें वो शक्ति है। यही कारण है कि लाखों-करोड़ों लोग स्नान करने आते हैं। वहीं, मथुरा को पुण्य और विद्वानों की नगरी बताया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से स्वयं से संघर्ष करने को कहा। वे बोले कि जो भी करो खुद से करो किसी के बलबूते नहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें