Move to Jagran APP

बांके बिहारी के आशीर्वाद से फिर बनेगी मोदी सरकार: मौर्य

मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों पर ही पलट कर गिरेगी भ्रष्टाचार की कीचड़

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 10:55 PM (IST)
बांके बिहारी के आशीर्वाद से फिर बनेगी मोदी सरकार: मौर्य
बांके बिहारी के आशीर्वाद से फिर बनेगी मोदी सरकार: मौर्य

मथुरा, जासं। बांके बिहारीजी के आशीर्वाद से केंद्र में फिर मोदी सरकार बनेगी। जो लोग मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, उनके ही ऊपर पलट कर कीचड़ गिरने वाली है। जनता ने उनकी फरेब फैलाने की कोशिश को नकार दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपनी बूथ स्तर तक की तैयारी कर ली है और चुनाव के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को का‌िर्ष्ण गुरु शरणानंद महाराज के रमणरेती महावन आश्रम में आयोजित होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारीजी की कृपा से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी के अगुवाई में ही पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। पिछले सालों में मोदी सरकार ने जो कार्य किए हैं, उनसे विपक्षी दल घबराए हुए हैं। वे मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन एक भी आरोप को सिद्ध नहीं कर पा रहे हैं।

नीरव मोदी को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तल्ख प्रहार किया। कहा कि कांग्रेसी झूठ और फरेब फैली रहीे हैं, जो जनता ने नकार दिया है। सबसे अधिक भ्रष्टाचार कांग्रेसियों ने किया, उनको इसके लिए जरुर सजा मिलनी चाहिए। पुलवामा हमले को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक आतंकी हमला था। सेना की ताकत को देखकर दुश्मन कांप रहे हैं। उनका कहना था कि भारत से भ्रष्टाचार, आतंकवाद और गरीबी भी मिटेगी। ब्रज की होली को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज की रज रज में आनंद की अनूभति होती है। इसका बखान करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। का‌िर्ष्णगुरु शरणानंद महाराज के आशीर्वाद से उनको आज यहां होली का आनंद लेने का अवसर प्राप्त हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.