Move to Jagran APP

आंचल में बढ़ा पानी, यमुना ने दी चेतावनी

चेतावनी स्तर 165.20 मीटर से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं यमुना रात तक और पानी बढ़ने की आशंका साठ हजार क्यूसिक डिस्चार्ज

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 06:26 AM (IST)
आंचल में बढ़ा पानी, यमुना ने दी चेतावनी
आंचल में बढ़ा पानी, यमुना ने दी चेतावनी

मथुरा, जासं, यमुना देर शाम अपना चेतावनी लेवल पार कर गई। चेतावनी स्तर से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही यमुना का पानी देर रात तक और बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण के लिए यमुना में गश्त तेज कर दी है। जन्माष्टमी के त्योहार पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अनहोनी की आशंका पर यमुना में वोट सहित पीएसी के गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। बाढ़ की विभीषका को देखते हुए गोकुल बैराज से लगभग 60 हजार क्यूसेक पानी आगरा के लिए डिस्चार्ज किया गया है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में हुई जबरदस्त बारिश ने समतली इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। तीन दिन पहले हथिनी कुंड से करीब आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी गुरुवार तक मथुरा आ पहुंचा। मथुरा में यमुना के खादरों में यह पानी हिलोरें मारते हुए अब बस्तियों में प्रवेश करने लगा है। अपर खंड आगरा कैनाल के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सायंकाल पांच बजे तक जो अपडेट मिला उससे यमुना अपने चेतावनी लेवल को पार कर 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

प्रयाग घाट पर यमुना के पानी को नापने के लिए निशान लगाए गए हैं। यहां यमुना में खतरे का निशान 166 मीटर पर लगा हुआ है, जबकि चेतावनी लेवल 165.20 मीटर माना गया है। गुरुवार को दोपहर पांच बजे यमुना का चेतावनी लेवल पार करते हुए यमुना 165.32 सेंटीमीटर पर बह रही है। कंट्रोल रूम से बताया गया कि यमुना का पानी बढ़ा तो यमुना खादरों की अधिकांश कॉलोनियां चपेट में आ सकती हैं।

फिलहाल यमुना में पानी का लेवल बनाए रखने और बाढ़ की विभीषका को रोकने के लिए निरंतर गोकुल बैराज से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। गुरुवार को गोकुल बैराज से 59.746 क्यूसेक पानी आगरा की ओर डिस्चार्ज किया गया। बैराज के गेट खोलकर पानी को आगरा की ओर रवाना कर यहां के खतरे को कम किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.