जीव गोस्वामी की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत, खूब झूमे श्रद्धालु
चैतन्य महाप्रभु के पार्षद जीव गोस्वामी के तिरोहभाव पर उनकी शोभा या।ा निकाली।
वृंदावन, जासं: चैतन्य महाप्रभु के पार्षद जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार को उनकी ठा. राधा दामोदर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चैतन्य महाप्रभु के हरिनाम संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।
आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी के सान्निध्य में शुरू हुई शोभायात्रा में सप्तदेवालयों में सेवायत रामदास बाबा की कृपापात्र मंडली में शामिल श्रद्धालु समेत देश के कोने-कोने से आए जीव गोस्वामी के अनुयायी बैंडबाजों पर हरिनाम संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।
मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा निधिवन राज मंदिर, राधारमण मंदिर, गोपीनाथ बाजार, रंगजी के अलावा नगर के विभिन्न इलाकों में होते हुए दोपहर को राधा दामोदर मंदिर पर संपन्न हुई। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। तरुण गोस्वामी, करुण गोस्वामी, कृष्ण बलराम गोस्वामी, पूर्णचंद्र गोस्वामी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।