Move to Jagran APP

गुरुपूजन को सज गए मठ और आश्रम

गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर शामिल होने को आने लगे श्रद्धालु

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:54 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:54 AM (IST)
गुरुपूजन को सज गए मठ और आश्रम
गुरुपूजन को सज गए मठ और आश्रम

संस, वृंदावन: गुरुपूर्णिमा शनिवार को है। इसदिन देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु गुरु गद्दी पर विराजित आचार्यों का पूजन व दीक्षा लेने के लिए मठ और आश्रमों में पहुंचेंगे। आश्रमों में गुरुपूर्णिमा पर्व की शुरुआत हो चुकी है। भक्तों ने डेरा डाल लिया है और धार्मिक आयोजन, प्रवचन भी शुरू हो चुके हैं। लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ रही है।

loksabha election banner

साधकों की नगरी वृंदावन में गुरुपूर्णिमा महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया जाता रहा है। कोविड काल में पिछले साल भले ही इस पर्व पर श्रद्धालुओं को शहर में एंट्री नहीं मिली। लेकिन इस बार अनलाक के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है। यही कारण है कि मठ और आश्रमों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कई आश्रमों में उत्सव भी शुरू हो चुके हैं। इनमें शामिल होने को श्रद्धालुओं ने डेरा डाल लिया है। जबकि प्रशासन श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने की रणनीति तैयार कर रहा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कई संतों और महंतों ने भी अपने अनुयायियों से घर पर रहकर चित्रपट का पूजन करने का आह्वान किया है, लेकिन कई संतों ने आश्रम में बड़े आयोजन शुरू कर दिए हैं। आचार्य कुटी, विरागी बाबा आश्रम, तुलसीवन में इन दिनों तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव शुरू हो चुका है, इसमें शामिल होने को श्रद्धालुओं ने वृंदावन में डेरा डाला है। हालांकि उत्सव 24 जुलाई को होना है, लेकिन तैयारियां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ख्याल में रखकर शुरू कर दी गई है। अनादिकाल से चली आ रही है गुरु शिष्य परंपरा: जोशी

संवाद सहयोगी, वृंदावन: सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, भारतीय संस्कृति और सभ्यता में अनादिकाल से गुरु शिष्य परंपरा रही है। भारतीय समाज हमेशा ही गुरुओं का सम्मान करता आया है और गुरु के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ता रहा है।

विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को शुरू हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव में यह बात सांसद जोशी ने श्रद्धालुओं से कही। तुलसी पीठाधीश्वर आचार्य कौशिक महाराज के सानिध्य में शुरू हुए महोत्सव का शुभारंभ कर उन्होंने कहा कि भारत की गुरु परंपरा गौरवशाली रही है, इसी कारण विश्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिला। गोवर्धन विधायक कारिदा सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा, संतों के सानिध्य में न केवल व्यक्ति को भक्ति, आध्यात्मिक, धार्मिकता का अनुभव होता है बल्कि श्रेष्ठ मानव जीवन की राह पर चलने का सदमार्ग मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, ट्रस्ट सचिव रामदेव शास्त्री, बृजेश शर्मा, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, स्वामी भास्करानंद, महंत बलराम बाबा, डा. मनोज मोहन शास्त्री, सवामी बालयोगेश्वरनंद, आचार्य बद्रीश, आचार्य राम मोहन, आदित्य शर्मा, रविद्र कुमार शर्मा, अजय शास्त्री, आशीष चौहान, ऋषि उपाध्याय मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.