विश्व की निधि हैं गीता के उपदेश: स्वामी ज्ञानानंद
संवाद सहयोगी वृंदावन गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि श्रीकृष्ण की वंशी क
संवाद सहयोगी, वृंदावन: गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि श्रीकृष्ण की वंशी की तान को गीता-ज्ञान के रूप में शब्द कुरुक्षेत्र में मिला। श्रीकृष्ण के द्वारा गीता का उपदेश विश्व की निधि है।
श्रीकृष्ण कृपा धाम में गुरुवार को वृंदावन शोध संस्थान की पत्रिका 'ब्रज सलिला' के श्रीमद्भगवत गीता विशेषांक का विमोचन करते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि यह विशेषांक अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें श्रीमद्भगवत गीता के विभिन्न आयामों पर विद्वान लेखकों के आलेखों का संग्रह है। संस्थान के द्वारा गीता पर आधारित शोध कार्य और व्याख्यान व संगोष्ठियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी। श्रीराम मुद्गल शास्त्री, संस्थान निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित, ब्रज सलिला के कार्यकारी संपादक डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी, सुकुमार गोस्वामी, विष्णुदान शर्मा मौजूद रहे।