Move to Jagran APP

पार्टी नेता को अगवा करने में फंसे पूर्व विधायक माथुर

ई पुलिस स्टेशन तुगलक रोड दिल्ली में कराई रिपोर्ट, कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी लगातार पकड़ रही तूल

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM (IST)
पार्टी नेता को अगवा करने में फंसे पूर्व विधायक माथुर
पार्टी नेता को अगवा करने में फंसे पूर्व विधायक माथुर

जागरण संवाददाता, मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री उमेश पंडित ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के खिलाफ ई पुलिस स्टेशन तुगलक रोड दिल्ली में अगवा कर चेन और नकदी छीनने की नामजद रिपोर्ट कराई है। घटना आठ सितंबर शाम करीब सात बजे की बताई गई है।

loksabha election banner

रिपोर्ट के अनुसार पूर्व कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने तीन साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली से उमेश पंडित को अगवा कर लिया। पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन और तीस हजार रुपये छीन लिए थे। इसके बाद ताज मान¨सह होटल के समीप उनको चलती कार से नीचे धकेल कर भाग गए। उमेश का यह भी आरोप है कि माथुर ने एक कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की थी। उस मामले वह जमानती थे। जब उन्होंने अपनी जमानत कटवा दी तो विधायक ने यह वारदात की। पूर्व विधायक ने कहा है कि उमेश पंडित उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। ऐसा कोई भी मामला होता तो पूरे शहर को पता होता। कुछ राजनीतिक मुकदमे उनके खिलाफ दर्ज हुए थे, अधिकांश वापस हो गए हैं।

दूसरी तरफ इसके पीछे कांग्रेस की गुटबाजी बताई जा रही है। पिछले सप्ताह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी मथुरा आईं थीं। उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर उनके साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत हाईकमान से की थी। इस पर चार नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। उमेश पंडित को भी पार्टी से निष्कासित करने की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को भेजी है। जिलाध्यक्ष सोहन ¨सह सिसौदिया ने कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई है। इसको व्यक्तिगत नहीं लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.