आस्था के दीपों से जगमग श्रद्धा के तट
देव दीपावली पर यमुना घाटों पर किया गया दीपदानहजारों दीप एक साथ जले मोहक नजारा देख श्रद्धालु गदगद
जागरण संवाददाता, मथुरा : देव दीपावली पर मंगलवार को आस्था के दीपों से श्रद्धा के यमुना तट जगमग हो उठे। एक साथ दीप जले, तो झिलमिल रोशनी में श्रद्धालु निहारते रह गए। शहर में यमुना में किशनगंगा से ध्रुव घाट तक दीपों से झिलमिला उठे। घाटों पर 52 हजार दीप एक साथ जलाए गए। नजारा ऐसा बना कि जैसे तारे जमीं पर उतर आए हों।
श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के संयोजन में विश्राम घाट से लेकर बंगालीघाट तक दीपदान हुआ। परिषद के मुख्य संरक्षक, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के निर्देशन में परिषद के संरक्षक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, गिरधारीलाल पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. राकेश तिवारी ने मां यमुना के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर दीपदान का शुभारंभ किया। माथुर चतुर्वेद परिषद के साथ रोटरी क्लब, दाऊजी घाट मित्र मंडल, गोसाई पेड़े वाले, ब्रज महोत्सव समिति, नवचेतन एक आह्वान आदि संस्थानों ने सहयोग किया। नवीन नागर, संजीव चतुर्वेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, राजकुमार कप्पू, रितेश पाठक, संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, अनुज पाठक मौजूद रहे।
श्री अग्रवाल सभा महिला समिति ने यमुना तट स्थित प्रयाग घाट पर सोमवार को दीपदान किया। भजन गायिका कीर्ति किशोरी ने भजन गाकर समां बांध दिया। अध्यक्ष वंदना बंसल, मंत्री रेनू शिववाला, आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रजनी तायल, मीरा मित्तल, ओमवती अग्रवाल, अनीता सिघल, मधु गर्ग, रंजना बंसल, अंजना, अर्चना, मनीषा, अनीता, प्राची, कुसुमलता, माधुरी, मीनाक्षी अग्रवाल, सीमा, सोनाली, अनुष्का मित्तल मौजूद रहीं।