किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छीतर सिंह एड. के नेतृत्व में जिला कमेटी ने काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
संवाद सहयोगी, मथुरा : लखीमपुर खीरी घटना व कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को विभिन्न किसान संगठनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
सयुंक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छीतर सिंह एड. के नेतृत्व में जिला कमेटी ने काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष लियाकत अली, बच्चू सिंह, रामवीर सिंह, द्वारिका प्रसाद, राजेंद्र सिंह, केदार मुखिया, रोहित, सुमन, बेबी आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के मंडल अध्यक्ष आगरा लेखराज सिंह पहलवान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लखीमपुर खीरी घटना की निदा की। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, जिला संयोजक उदयवीर सरपंच, हरिपाल प्रधान, राष्ट्रीय सचिव बिल्ला सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिपाल प्रधान, जिला सचिव लाला प्रधान छौली, मुकेश प्रधान दघेंटा, जिला प्रचार मंत्री रतनवीर आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों की बर्बाद फसलों का मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर नारेबाजी की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, दीपक चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, राजकुमार नेन, चंद्रभान सिंह तोमर, नवीन चतुर्वेदी, मुरारीलाल, महावीर सिंह, मनोज कुमार, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में पेड़ से बांधी बाइक, बनाई चूल्हे पर रोटी
फोटो--17
संवाद सहयोगी, मथुरा : किसान गरीब मजदूर समिति ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों पर बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बाइक को पेड़ से बांधकर व चूल्हे पर रोटी बनाकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एलआइयू की रंजना को सौंपा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी, रूपा लवानिया एडवोकेट, निर्मल शर्मा, लोकेश शर्मा, पवन लोधी, मुन्ना लाल, मुकेश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, प्रिया गोस्वामी, डा. अजय शर्मा, मुनेश गोस्वामी, सपना देवी, रेखा देवी, रूपा देवी, विमला देवी, कृष्णा, राकेश अग्रवाल, मधुर सेठ, तनु कटारा, राघव शर्मा, विजेंद्र, रामवीर, धर्मशिह, गोपाल, ललित आदि मौजूद थे।