Move to Jagran APP

बार्डर पर रोके जा रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान

पंजाब हरियाणा और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कोटवन बार्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:09 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:09 AM (IST)
बार्डर पर रोके जा रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान
बार्डर पर रोके जा रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान

जेएनएन, मथुरा: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कोटवन बार्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है। आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों को बार्डर पर रोका जा रहा है। बार्डर से गुजर रहे वाहनों की भी चेकिग कराई जा रही है।

loksabha election banner

पंजाब, हरियाणा में किसानों का आंदोलन चल रहा है और गुरुवार को किसान संगठनों के आह्वान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। किसान आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस सीमा पर अलर्ट हो गई है। किसानों को आंदोलन में शामिल होने से रोका जा रहा है। दोनों राज्यों की पुलिस बार्डर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिग कर रही है। यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को वापस किया जा रहा है, जबकि अन्य यात्रियों को दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया, बार्डर पर पुलिस तैनात की गई है। विभिन्न स्थानों पर चल रहे किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। हरियाणा के पलवल जिले के नायब तहसीलदार गौरव रोजरा और एसडीओ सिटी डयूटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ डटे हुए हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के ब्रजप्रांत के अध्यक्ष दीपक चौधरी की अगुवाई में गए किसानों को बार्डर पर रोक लिया गया था, लेकिन बाद में वह एक-एक कर आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली के निकल गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.