Move to Jagran APP

महामहिम से मिल माताएं भावुक, भर आईं आंखें

माताओं ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति ने माताओं को दिए उपहारसदन में चल रहे प्रोजेक्टों की हस्तनिर्मित वस्तुओं का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 06:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 06:01 AM (IST)
महामहिम से मिल माताएं भावुक, भर आईं आंखें
महामहिम से मिल माताएं भावुक, भर आईं आंखें

संवाद सहयोगी, वृंदावन:ये अद्भुत पल था। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आश्रय सदन में थे और उनके सामने निराश्रित माताएं थीं। माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माताओं से कुशलक्षेम जान उन्होंने तीर्थयात्रा कराने का भरोसा भी दिलाया। राष्ट्रपति ने माताओं को उपहार दिए, तो माताओं ने राष्ट्रपति को। महिलाएं इतनी भावुक हुईं कि उनकी आंखें भर आईं।

loksabha election banner

कृष्णाकुटीर महिला आश्रय सदन में सोमवार को रह रही निराश्रित महिलाओं से राष्ट्रपति ने सीधा संवाद किया। राष्ट्रपति लगभग दो घंटे छह मिनट तक माताओं के बीच रहे। माताओं ने राधे-राधे कहा तो जवाब भी राधे-राधे में मिला। महिलाओं के रहन-सहन की सुविधाओं के साथ उनके द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी किया। माताओं ने हाथों से तैयार उत्पाद अगरबत्ती, पोशाक, अचार व कंठी माला भेंट की। राष्ट्रपति ने भी महिलाओं को साड़ी व हेल्थ किट प्रदान की। महामहिम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकार उन्हें तीर्थयात्रा कराएगी। महिलाएं इस कदर भावुक हुईं कि उनकी आंखें भर आईं। वृद्ध महिला रुक्मणि बंसल व माधुरी ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बहुमूल्य क्षण रहा है, जब खुद राष्ट्रपति ने उनसे बात की। एक ही हेलीकाप्टर से पहुंचे सीएम और राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के वृंदावन दौरे पर अगवानी करने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ही हेलीकाप्टर में बैठ कृष्णाकुटीर महिला आश्रय सदन के समीप बने हेलीपैड पर उतरे। इन्होंने किया स्वागत

राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, गन्ना विकास मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु, रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। -तय समय से 46 मिनट लगा अधिक समय

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपने तय समय पर कृष्णाकुटीर महिला आश्रय सदन में निराश्रित माताओं संग संवाद के लिए पहुंच गए। माताओं से अपनत्व पाकर राष्ट्रपति इस कदर मुग्ध हो गए, कि करीब दोगुना समय माताओं संग बिताया। राष्ट्रपति को 12.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन, 1.06 बजे राष्ट्रपति कोविन्द के हेलीकाप्टर ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.