Move to Jagran APP

बेटी के साथ दरिदगी, हर दिल में गुस्सा, हर आंख नम

आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती कार में बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म से हर कोई सन्न है। हर दिल में गुस्सा है और हर आंख नम है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हर ओर से उठ रही है। जहर खाने के बाद बेटी की हालत बिगड़ी तो लोग उसकी सलामती के लिए प्रार्थनाएं करने लगे। बेटी की हालत में सुधार हुआ तो ऊपर वाले को धन्यवाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:15 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:15 AM (IST)
बेटी के साथ दरिदगी, हर दिल में गुस्सा, हर आंख नम
बेटी के साथ दरिदगी, हर दिल में गुस्सा, हर आंख नम

जागरण संवाददाता, मथुरा : आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती कार में बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म से हर कोई सन्न है। हर दिल में गुस्सा है और हर आंख नम है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हर ओर से उठ रही है। जहर खाने के बाद बेटी की हालत बिगड़ी तो लोग उसकी सलामती के लिए प्रार्थनाएं करने लगे। बेटी की हालत में सुधार हुआ तो ऊपर वाले को धन्यवाद दिया।

loksabha election banner

मंगलवार को दुष्कर्म के बाद बेटी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कोसीकलां ही नहीं पूरे जिले में लोगों ने कामना की। दुष्कर्म के आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठी। बेटी के साथ हुई दरिदगी से हर कोई आहत है। हर दिल में गुस्सा है और हर आंख नम है। बेटी अभी अस्पताल में है, लेकिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में पास पड़ोसी उसके घर पहुंचे और हालचाल लिया। लोगों के दिलों में भरा गुस्सा जुबां के रास्ते बाहर आया। आरोपितों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठी। कांग्रेसियों ने शहर में दिया धरना संस, मथुरा : गुरुवार को कांग्रेसी नेता अस्पताल में पहुंचे लेकिन पीड़िता से मिल नहीं सके थे। इसके विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शहर के विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। आरोप लगाया कि सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेसी पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया और जेल में डालने की धमकी दी। कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस कांड से लेकर मथुरा तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। भोला यादव, गिरधारी लाल पाठक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, हरीश पचौरी, प्रवीण ठाकुर, शिशुपाल चौधरी, सुनील उपाध्याय, हरजीत अरोड़ा, कमल सागर, विनोद चतुर्वेदी, मुकीम कुरेशी, राजेंद्र शर्मा, अभय शर्मा, अजय कुमार, अंशुल कुंतल, विष्णु कुंतल, विनोद आर्य मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस नेता उमेश पंडित भी पीड़िता के घर पहुंचे और स्वजन से घटना के बाबत जानकारी ली। ब्राह्मण सभा का थाने पर धरना, न्याय की मांग

संवाद सूत्र, कोसीकलां : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण सभा कोसीकलां ने कोसी थाने में धरना दिया। बाद में अनुमति न मिलने पर स्थगित कर दिया गया। इसके बाद स्वजन से मिले सभा के पदाधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

दोपहर में सभा के पदाधिकारी थाने पहुंचे धरना देने लगे। यहां पुलिस ने उन्हें समझाया और कहा कि धारा 144 लागू होने के कारण धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इस पर धरना स्थगित कर सभा के पदाधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे और उसके भाई से मिले। जगदीश शर्मा सुपाने वाले ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की पुलिस से मांग की। विष्णुदत्त पंडित, मंत्री सुरेश शर्मा, आरएन भारद्वाज, वेदराम शर्मा, धर्मवीर शर्मा, अन्नू वैद्य, सुभाष चंद शर्मा, गोपाल शर्मा, गोपी पंडित, सत्यनारायण शर्मा, हितहरी शास्त्री, हेतराम शर्मा, पदम शर्मा, रोहताश शर्मा, दिनेश शर्मा, लोकेश शर्मा मौजूद रहे।

बाक्स

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं बेटियां :सपा संवाद सूत्र, कोसीकलां: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बेटी से मिलने शुक्रवार को पहुंचे सपाइयों ने भाई को मदद का भरोसा दिलाया। आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को पीड़िता के आवास पहुंचे। स्वजन को हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ ही कहा कि प्रदेश में सरकार व्यवस्था बनाने में फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हुई वारदात इसका उदाहरण है। इस दौरान सतवीर चौधरी, शकील अब्बास, मनोज पंडित, लोकेश चौधरी, जाकिर, शहीद, फरीद मौजूद रहे। कोसीकलां - कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय

फोटो एमटीएच - 24

संसू, कोसीकलां : कोसीकलां में स्पो‌र्ट्स एकेडमी ने गांधी पार्क में कैंडल जलाकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। निदेशक रुचि चौधरी, दीपांशी, खुशी, पलक, नेहा, अंजलि, पूजा, नूतन, कमलेश, नीलम, डौली मौजूद रहीं। बाक्स आज कोसी आएगा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

मथुरा: कोसीकलां में बेटी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, महेश पाठक, पंखुड़ी पाठक, महिला कांग्रेस की आगरा जोन अध्यक्ष ममता राजपूत लोधी कोसीकलां पहुंचेंगे। ये जानकारी जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.