निवेशक कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
निवेशक कंपनियों द्वारा लोगों के धन को हड़पने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने हल्लाबोल किया। सभी तहसीलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपे।
जागरण टीम, मैनपुरी: निवेशक कंपनियों द्वारा लोगों के धन को हड़पने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने हल्लाबोल किया। सभी तहसीलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपे।
सदर तहसील पर जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। तहसीलदार राजकुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें निवेशक कपंनियों की जांच करने और लोगों का पैसा वापस दिलाने की मांग गई। प्रदर्शन में अजय दुबे, संकोच गौड़, गोपाल कुलश्रेष्ठ, कुमार गौरव, जागेश्वर सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल थे।
भोगांव : बढ़ती महंगाई और पल्स कंपनी में निवेशकों का पैसा डूबने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की नीतियों से आम लोगों को हो रही परेशानी का हवाला लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेता मोहम्मद राशिद खान व अशोक कश्यप ने कहा कि सहारा कंपनी ने गरीब परिवारों के द्वारा निवेश किया गया लाखों रुपया हड़प लिया है। केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीण अंचल में गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी चलाने का संकट है। कांग्रेसियों ने डीजल, पेट्रोल की कीमतों में कटौती की मांग की। प्रदर्शन के बाद एकजुट कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार आनंद कुमार को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता सुघर सिंह कठेरिया, ब्लाक अध्यक्ष बेवर, पंकज सक्सेना, शहाबुद्दीन, राजवीर सिंह चौहान, वीरराज कश्यप, संतोष पांडेय, कौशलेंद्र यादव, पुष्पेंद्र कठेरिया, सुशील शर्मा, अशोक शाक्य, अर्जुन पांडेय, एहसान अली, चरन सिंह शामिल रहे।
किशनी:
तहसील में कांग्रेस के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राणा की अगुआई में धरना दिया। धरने में अनिल पालीवाल, राहुल कठेरिया, रामचन्द्र, प्रो. विजय नरायण, श्यामसिंह कोरी, हरीचन्द्र आदि शामिल थे।
घिरोर:
तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील सभागार में धरना देकर तहसीलदार अरुण कुमार को सौंपा। प्रदर्शन में भैयालाल गुप्ता, अमित कुमार, सीबी यादव, विनोद यादव, फेरु सिंह, अनुपम शाक्य, सुखवीर सिंह यादव, अंकित, लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।