बस-ट्रक भिड़ंत में आधा दर्जन घायल
संवाद सूत्र, राया: मथुरा मार्ग पर गांव मल्हे के निकट बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस सवार यात
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 11:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, राया: मथुरा मार्ग पर गांव मल्हे के निकट बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। भिड़ंत में आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। गांव असगरपुर के यात्री बस कर गंगा स्थान रामघाट नरौरा गए थे। सोमवार को शाम चार बजे वह नोएडा जाने के लिए लौट रहे थे। मथुरा से यमुना एक्सप्रेस से उनको नोएडा जाना था। गांव मल्हे के समीप सामने से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार चूड़ामणि, गीता, कंनू आदि घायल हो गए। सूचना पर 100 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गए। बस यात्रियों ने भी कोई एफआइआर नहीं कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें