Move to Jagran APP

बरसाना पहुंचने पर ब्रजयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

ब्रजवासियों ने की पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा - 38 दिनों तक ब्रजयात्रा ने किया भक्ति का रसास्वादन

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:10 AM (IST)
बरसाना पहुंचने पर ब्रजयात्रा का हुआ भव्य स्वागत
बरसाना पहुंचने पर ब्रजयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बरसाना: ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में 11 अक्टूबर को माताजी गोशाला से संकल्प के साथ शुरू हुई राधारानी ब्रजयात्रा रविवार को 38 दिवसीय पदयात्रा कर बरसाना पहुंची। स्थानीय ब्रजवासियों ने पुष्प वर्षा कर ब्रजयात्रा का जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

इस दौरान बरसाना वासियों ने ठाकुर मान बिहारी लाल की आरती उतारी। ब्रज के रसिया की धुनों पर ब्रज बालाएं नृत्य कर रही थीं। बरसाना के बाद ग्राम चिकसोली व मानपुर में भी यही नजारा देखने को मिला। इससे पूर्व ब्रजयात्रा ने कण्व ऋषी के गांव कनवाडा में दर्शन किए। कदम खंडी में सभी यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई। सोमवार को ठाकुरजी के डोला के साथ मान मंदिर में पहुंच कर विधिवत ब्रजयात्रा का समापन होगा। गोशाला पहुंची ब्रजयात्रा में बोलते हुए ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा ने कहाकि ब्रजयात्रा करने से मनुष्य चौरासी लाख योनियों से तर जाते हैं। ब्रजयात्रा के संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि चालीस दिन में ब्रजयात्रा ने राधाकृष्ण के तमाम लीला स्थलों के दर्शन किए। ब्रज यात्रा का स्वागत करने वालों में भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष ठाकुर रनवीर सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री कृष्ण लाल दयाल गौड़ ( कोका पंडित), व्यापारी नेता कमल गोयनका ,गोकुलेश कटारा एडवोकेट, युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, महामंत्री रविद्र कुमार सर्राफ, युवा व्यापारी नेता मनोज गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीनू ठाकुर, विष्णु दयाल श्रोत्रिय, पवन ठाकुर, राकेश गौड़, देवांश गौड़, वरुण कटारा, कार्तिक गौड़, इंदु गौड़, पिकी अग्रवाल,अंजू अग्रवाल, परी गोयनका लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.