Move to Jagran APP

गंगा दशहरा पर का¨लदी में लगी आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, मथुरा: गंगा दशहरा पर्व पर शुक्रवार को आस्था की हिलोरें यमुना के घाटों पर प्रवाहित ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 12:46 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 12:46 AM (IST)
गंगा दशहरा पर का¨लदी में लगी आस्था की डुबकी
गंगा दशहरा पर का¨लदी में लगी आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, मथुरा: गंगा दशहरा पर्व पर शुक्रवार को आस्था की हिलोरें यमुना के घाटों पर प्रवाहित होती रहीं। हजारों की संख्या में पुण्य की लालसा लिए भक्त यमुना स्नान को पहुंचे। शहर के विश्राम घाट, स्वामी घाट, प्रयाग घाट, बंगाली घाट आदि घाटों पर भक्तों ने मां यमुना में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। द्वारिकाधीश समेत तमाम मंदिरों में भक्तों ने मौसमी फल व मटके-कुंजे का दान किया। शहर लोगों की भीड़ से अटा नजर आया।

loksabha election banner

शहर में गंगा दशहरा पर्व की धूम रही। भोर होने से पहले यमुना के दोनों ओर भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे विश्राम घाट पर काफी भीड़ रही। लोगों ने नाव के सहारे यमुना के दूसरी ओर जाकर स्नान किया। यमुना पूजन के बाद भक्तों ने मंदिरों में फल, कुंजा, पंखा, मटके, सत्तू, शीतल पेय आदि का दान किया। कुछ परिवारों ने घाट किनारे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।

शहर में जगह-जगह शीतल जल और शर्बत की प्याऊ लगाई गई। प्रशासन की ओर से यमुना के दोनों ओर महिलाओं के लिए चें¨जग रूम की व्यवस्था की गई। अप्रिय घटना रोकने के लिए यमुना में बैरिके¨डग कराई गई थी। नावों में तैनात गोताखोर माहौल पर नजर रखे हुए थे। रिवर पुलिस भी मौके का जायजा लेती रही। खोया-पाया केंद्र पर लोगों की सूचनाओं का आदान-प्रदान होता देखा गया। एडीएम एफआर रवींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत अग्रवाल, महापौर मुकेश आर्यबंधु आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कचौड़ी जलेबी की दुकान पर भीड़:

कचौड़ी-जलेबी खरीदने के लिए इन दुकानों पर भीड़ रही। लोग घंटों तक गर्मागर्म नाश्ते के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। शहर के होली गेट, चौक बाजार, मंडी रामदास, भरतपुर गेट आदि क्षेत्रों में हलवाई की दुकान पर जमकर बिक्री हुई। दुकानदार शोभित बंसल ने बताया कि अतिरिक्त कारीगर लगाए गए है। साथ ही भट्टियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। छोटे बच्चों में दिखा पतंगबाजी का क्रेज:

दशहरा पर सुबह से ही छोटे बच्चों में पतंगबाजी का क्रेज रहा। घरों की छतों पर लहराती पतंगें आसमान को रंगीन बना रहीं थीं। कुछ देर बाद निकली धूप ने पतंगबाजों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बच्चे घरों में ही कैद हो गए। कुछ दोपहरी में भी डटे रहे। शाम को तापमान में गिरावट होने के बाद तमाम लोग छतों पर चढ़ गए और पतंगबाजी का आनंद लिया। दिनभर पतंग की दुकानों पर भीड़ रही। तरबूज की बिक्री में भी उछाल:

पर्व पर जगह-जगह लगे फड़ पर लोग तरबूज छांटते देखे गए। इसके लिए सुबह से ही ढकेलें शहर के बाजार में निकल गई। शुक्रवार को 12 से 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से शहर में इसकी बिक्री हुई। देर शाम तक अधिकांश ढकेल चालक अपना माल खत्म कर गए। मटके-कुंजे व पंखों की भी खूब बिक्री हुई। लगाई शर्बत की प्याऊ, किया भंडारा:

युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील साहनी की ओर से जवाहर बाग कांड में शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव की शहादत पर शुक्रवार को शर्बत की प्याऊ व भंडारे का आयोजन किया। शुभारंभ शहीदों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुंसाई, दिलीप कुमार पांडेय, राकेश प्रेस वाले, गुरुमुख दास, नरेंद्र सिसौदिया, करन, जयंत, अशोक, अनिल शर्मा, संजीव, जीतू, संजय भार्गव, मोला, दीपक आदि मौजूद रहे। सौंख रोड व्यवसाई समिति की ओर से शर्बत की प्याऊ लगाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.