Move to Jagran APP

छठ पर सुबह चार बजे से दर्शन देंगे ब्रज के राजा

15 को है बलदेव छठ, मेले की चल रहीं तैयारियां

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM (IST)
छठ पर सुबह चार बजे से दर्शन देंगे ब्रज के राजा
छठ पर सुबह चार बजे से दर्शन देंगे ब्रज के राजा

जागरण संवाददाता, मथुरा: ब्रज के राजा ठा. दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव (बलदेव छठ) 15 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह चार बजे दाऊजी महाराज के मंगला दर्शन होंगे। दोपहर में दिव्य हीरे-जवाहरात और कीमती आभूषण धारण कर ब्रज के राजा भक्तों को दर्शन देंगे। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

loksabha election banner

बलदेव स्थित विराजमान ठा. श्री दाऊजी महाराज मंदिर में इन दिनों श्रीराम कथा चल रही है। 13 सितंबर तक अतुल कृष्ण भारद्वाज व्यास पीठ से कथा वाचन करेंगे। 14 सुबह दस बजे से आचार्य गोपाल भैया प्रभूदत्त ब्रह्मचारी महाराज पर प्रवचन देंगे और सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 15 सितंबर को सुबह चार बजे से मंगला के दर्शन होंगे। सुबह साढे़ छह से साढ़े सात बजे तक स्नान और मंगला, साढ़े सात से साढे़ आठ बजे तक श्रंगार के दर्शन होंगे। सुबह दस बजे स्नान, श्रंगार कर ठाकुरजी को दिव्य जवाहरात और आभूषण धारण कराए जाएंगे। साढे़ दस से ग्यारह बजे तक आरती होगी। सायं चार बजे फिर से स्नान करा ठाकुरजी का श्रंगार होगा। दोपहर 12 बजे सेवायत गोस्वामियों के बच्चे मल्लविद्या के प्रदर्शन स्वरूप नारियल लूटेंगे। इसके बाद 101 बुजुर्ग सेवायत गोस्वामी दाऊजी के सहस्त्र नामों का पाठ करेंगे। सायंकाल चार बजे मंदिर के ¨सहपौर द्वार से भव्य शोभयात्रा निकाली जाएगी। सायंकाल साढे़ सात बजे से लीला मंच पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर के सेवायत गोस्वामी दिनेश चंद पांडेय ने बताया कि शोभायात्रा आकर्षक का केंद्र रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.